{"_id":"1c4ea37e9034ff4f19b168fa9f273833","slug":"weather-of-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी नहीं मिलेगी ठंड और कोहरे से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी नहीं मिलेगी ठंड और कोहरे से राहत
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 30 Jan 2014 12:58 AM IST
विज्ञापन
दून में सुबह और शाम कोहरे ने परेशानी बढ़ाई हुई है। अभी इससे निजात मिलने की कोई सूरत नजर नहीं आ रही। राज्य मौसम केंद्र से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोहरा अभी दिक्कत बढ़ाए रहेगा।
विज्ञापन
इसके अलावा राजधानी में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है।
बाहरी इलाकों में धुंध
धुंध और कोहरे की वजह से कई दिन से विशेषकर शहर के बाहरी इलाकों में लोगों को गाड़ी चलाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
मैदानी क्षेत्रों, विशेषकर हरिद्वार, उधम सिंह नगर आदि जनपदों में कोहरा दिक्कत का सबब बना रहेगा। इसके अलावा प्रदेश भर में मौसम सूखा और आसमान साफ बने रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन
दून में बुधवार को धूप और बादलों की आंख-मिचौली कायम रही। ठंडी हवाओं की वजह से ठिठुरन बढ़ी रही। अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, न्यूनतम तापमान में हालांकि तकरीबन दो डिग्री उछाल देखने को मिला है।
विज्ञापन
आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 95 और न्यूनतम प्रतिशत 53 दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 22, जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।