{"_id":"56ddd6204f1c1b2f268b45f9","slug":"weather-of-dehradun-became-hot","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादलों के बीच दो डिग्री चढ़ा दून का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादलों के बीच दो डिग्री चढ़ा दून का पारा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 08 Mar 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेशभर में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है। मंगलवार से प्रदेशभर में मौसम शुष्क हो जाएगा। इसके साथ ही दून सहित पूरे प्रदेश में तापमान भी बढ़ने की उम्मीद है। राजधानी में सोमवार को आंशिक बादलों और हल्की बारिश के बीच दिन का अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़ गया।
प्रदेशभर में सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ का हल्का असर देखने को मिला। अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में बारिश हुई। राजधानी में आंशिक बादल छाए रहे, कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। बावजूद इसके राजधानी में रविवार के मुकाबले तापमान में करीब दो डिग्री की बढ़ोतरी हो गई।
28.8 डिग्री पर पहुंचा पारा
जहां रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री था, वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 28.8 डिग्री पर पहुंच गया और न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। दून में भी आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक ही रहने की उम्मीद है।