{"_id":"ae393e3cfdd2fce8169014c117f499fb","slug":"weather-of-dehradun-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटिंग से पहले रंग बदल सकता है मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटिंग से पहले रंग बदल सकता है मौसम
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 30 Apr 2014 10:40 AM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान सात मई को होना है। यहां की पांचों सीटों हरिद्वार, अल्मोड़ा, टिहरी, नैनीताल और पौड़ी के लिए इस दिन वोट पड़ेंगे।
विज्ञापन
पांच मई तक बादल, बारिश की संभावना
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की मानें तो वोटिंग से ऐन पहले मौसम रंग बदल सकता है। आने वाली पांच मई तक बादल, बारिश की संभावना बनी हुई है।
आईएमडी की वेबसाइट पर आने वाले सप्ताह भर के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया गया है, जो बताता है कि इस सप्ताह प्रदेश भर में बादल के साथ ही कहीं-कहीं गरज संग बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
यानी अभी तक की गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है। वोटरों के लिए यह निश्चित रूप से अच्छी खबर मानी जा सकती है और उन जिम्मेदारों के लिए भी, जिन्हें लगता है कि मौसम कहीं वोटरों को बूथ तक पहुंचने में मुश्किल न खड़ी करे।
विज्ञापन
कल से सप्ताह भर कुछ ऐसा रह सकता है मौसम
एक मई- आंशिक बादल रहने की संभावना
अधिकतम- 36 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 20 डिग्री सेल्सियस
दो मई- आंशिक बादल, गरजन वाले बादल संभावित
अधिकतम- 36 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 21 डिग्री सेल्सियस
तीन मई- बादल रहेंगे, कहीं-कहीं गरज संग बारिश संभावित
अधिकतम- 35 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 21 डिग्री सेल्सियस
चार मई- आंशिक बादल, कहीं-कहीं गरज संग बारिश संभावित
अधिकतम- 35 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 21 डिग्री सेल्सियस
पांच मई- आंशिक रूप से बादल रहने की संभावना
अधिकतम- 36 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 21 डिग्री सेल्सियस