{"_id":"31fa6e95d700cc7835377cb17a088f3e","slug":"weather-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में धूप से राहत, शाम को हवा से आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में धूप से राहत, शाम को हवा से आफत
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 19 Feb 2014 10:28 AM IST
विज्ञापन
बुधवार को राजधानी देहरादून में सुबह से ही बादल छाए रहे, लेकिन बाद में धूप खिल गई। देहरादून का न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से नीचे बना हुआ है।
विज्ञापन
हवाओं ने लोगों की कंपकंपी छुटा दी
मंगलवार को यह 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन में धूप से राहत रही, लेकिन शाम के वक्त चली ठंडी हवाओं ने लोगों की कंपकंपी छुटा दी।
राज्य मौसम केंद्र की मानें तो मैदानी क्षेत्रों, विशेषकर हरिद्वार, उधम सिंह नगर आदि स्थानों में कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। मंगलवार को आर्द्रता का प्रतिशत अधिकतम 97, जबकि न्यूनतम 34 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
तापमान में बढ़ोत्तरी की संभावना
बुधवार को तापमान में बढ़ोत्तरी की संभावना जताई गई थी। इसके साथ ही अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक रहने की आशंका है।
विज्ञापन