{"_id":"5714a66b4f1c1b1e5b10fbd1","slug":"weather-heavy-rain-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादूनः झमाझम बारिश से गर्मी हुई छू-मंतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादूनः झमाझम बारिश से गर्मी हुई छू-मंतर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 18 Apr 2016 04:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश से देहरादूनवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बारिश होने से जहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई वहीं लोगों के चेहरे खिल गए। लेकिन करीब आधे घंटे बाद धूप निकल आई।
विज्ञापन
रविवार को जहां राजधानी में तेज धूप के बीच अधिकतम तापमान 39 डिग्री पर पहुंच गया था। वहीं मसूरी में मौसम ने करवट बदली। रविवार को तेज धूप से लोग परेशान थे। दोपहर बाद कुछ देर के लिए झमाझम बारिश होने से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
देश-विदेश से आए पर्यटकों ने खुशगवार मौसम का खूब आनंद लिया। बताते चलें बीते दो दिन से मसूरी में तेज धूप और गर्मी से लोग बेहाल हो गए थे। रविवार दोपहर तक भी गर्मी से लोगों के पसीने छूट रहे थे।
विज्ञापन
दोपहर बाद बारिश और बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम सुहावना होते ही रात के समय मालरोड पर सैलानियों की खूब चहल-पहल नजर आई।