{"_id":"fbdf7af8c8a16d5c7e48d6a4971be7ad","slug":"weather-going-cold-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा पहुंचा 5 से नीचे, ठंडी हवा ने जमाया खून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा पहुंचा 5 से नीचे, ठंडी हवा ने जमाया खून
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 28 Dec 2013 08:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंडी हवाओं ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है। शनिवार को राजधानी दून का पारा 5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच गया।
विज्ञापन
रविवार को भी न्यूनतम तापमान का यही हाल रहने की संभावना है। अलबत्ता पहाड़ी इलाकों में रविवार रात से मौसम के करवट बदलने की संभावना है।
बर्फबारी की संभावना
सोमवार को प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश, बर्फबारी हो सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में कोहरे और पाले का असर अभी कायम रहेगा।
राज्य मौसम केंद्र से प्राप्त सूचना के मुताबिक तो दून में मौसम सूखा रहने वाला है। दिन में धूप रहेगी, लेकिन दोपहर बाद की ठंडी हवाएं ठिठुरन में बढ़ोत्तरी करेंगी। तय है कि आम आदमी की मुसीबत कम होने का नाम नहीं लेने वाली।
क्या कहते हैं विक्रम सिंह
केंद्र के वैज्ञानिक डा. विक्रम सिंह के मुताबिक हवाओं का यह कहर अभी कायम रह सकता है। रविवार को अधिकतम तापमान 21, जबकि न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
शनिवार को भी दून में सुबह के वक्त सूरज ने अच्छी गर्माहट दी, लेकिन दोपहर पार होते-होते हवाओं ने लोगों को घरों के भीतर दुबकने को विवश कर दिया।