फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Weather forecast will be known from Doppler radar nstalled at three places in Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand News: अब डॉप्लर राडार से पता चलेगा मौसम पूर्वानुमान, प्रदेश में तीन स्थानों पर लगाए जाएंगे

Tue, 27 Feb 2024 01:35 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 27 Feb 2024 01:35 PM IST
सार

क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत राज्य में 13 हेलीपैड स्थापित किए जा चुके हैं। पीपीपी मोड में सात हेलीपोर्ट तैयार किए जाएंगे, जिसके लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है।

विज्ञापन
Weather forecast will be known from Doppler radar nstalled at three places in Uttarakhand news in hindi
उत्तराखंड मौसम - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश में मौसम पूर्वानुमान का पता चलना अब और आसान हो गया है। पौड़ी के लैंसडौन में तीसरा डॉप्लर राडार स्थापित कर दिया गया है। राज्यपाल ने अभिभाषण में बताया, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ओर से राज्य में नैनीताल के मुक्तेश्वर और टिहरी के सुरकंडा में पूर्व से ही दो डॉप्लर राडार लगाए गए थे। अब पौड़ी गढ़वाल के लैंसडौन में भी डॉप्लर राडार स्थापित हो गया है। इससे पूर्वानुमान की सटीक जानकारी मिल सकेगी।

विज्ञापन

सात हेलीपोर्ट बनेंगे

नागरिक उड्डयन विभाग नए स्थानों पर पर्यटन को बढ़ावा देने, आपदा एवं आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं देने के लिए हेलीपैड बनाने को सर्वे किया जा रहा है। क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत राज्य में 13 हेलीपैड स्थापित किए जा चुके हैं। पीपीपी मोड में सात हेलीपोर्ट तैयार किए जाएंगे, जिसके लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Budget 2024 Live: आज धामी सरकार विधानसभा के पटल पर रखेगी बजट...पहली बार टूटेगी ये परंपरा

विज्ञापन
विज्ञापन


छह करोड़ यूनिट बिजली बनाएगा जमरानी बांध
राज्यपाल ने बताया, जमरानी बांध परियोजना से हल्द्वानी शहर को 42 एमसीएल पेयजल मिलेगा। डेढ़ लाख हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा के साथ ही 6.3 करोड़ यूनिट बिजली का भी उत्पादन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed