फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand Budget 2024 Live: धामी सरकार ने पेश किया 89 हजार करोड़ का बजट, सत्र की कार्यवाही बुधवार तक स्थगित

Tue, 27 Feb 2024 09:06 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 27 Feb 2024 09:06 PM IST
खास बातें

Uttarakhand Budget Session Live Updates: उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दूसरे दिन आज धामी सरकार ने विधानसभा के पटल पर वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बजट रखा। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पेश किए गए बजट के खास मायने हैं। पढ़ें पल-पल के अपडेट यहां...

विज्ञापन
Uttarakhand Budget 2024 Live Updates CM Pushkar Singh Dhami to present State Budget Today News in Hindi
उत्तराखंड बजट 2024 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

09:05 PM, 27-Feb-2024

सत्र की कार्यवाही बुधवार तक स्थगित

विधानसभा बजट सत्र की कार्यवाही चर्चा के बाद 28 फरवरी को सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
07:44 PM, 27-Feb-2024

उत्तराखंड निजी विवि (संशोधन) विधेयक सहित पांच विधेयक पेश

सदन में उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक सहित पांच विधेयक पेश हुए, जबकि राजभवन से मंजूरी के बाद 13 विधेयक कानून बन गए हैं।
सदन में उत्तराखंड बाढ़ मैदान परिक्षेत्रण (संशोधन) विधेयक, उत्तराखंड लोक सेवा (कुशल खिलाड़ियों के लिए क्षैतिज आरक्षण) विधेयक, उत्तराखंड पंचायतीराज (संशोधन) विधेयक एवं उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश गिरोहबंद और समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 (संशोधन) विधेयक पेश किया गया।
विज्ञापन
07:44 PM, 27-Feb-2024

सीएम धामी ने बजट को बताया संतुलित और विकासोन्मुखी

सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश का बजट समग्र, समावेशी, संतुलति और विकासोन्मुखी है। प्रधानमंत्री विकसित भारत के चार स्तंभ गरीब, युवा, महिला और किसान बताए हैं। हमारी सरकार का बजट इन्हीं को समर्पित है। उत्तराखंड की आर्थिक विकास दर 7.63 प्रतिशत रही है, जो राष्ट्रीय औसत से अधिक है।
02:59 PM, 27-Feb-2024

बजट में 15 फीसदी बढ़ोतरी की गई

वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा, सरकार जेंडर बजट के साथ राज्य के समग्र विकास पर आधारित बजट लेकर आई है। धामी सरकार ने 89 हजार करोड़ का बजट पेश किया। राजस्व के लिए लेखे का व्यय 55815.77 करोड़ और पूंजीगत लेखे का व्यय 33414.30 करोड़ रहा। राजस्व घाटा अभी अनुमानित नहीं है। इस बार बजट में 15 फीसदी बढ़ोतरी की गई। 
02:11 PM, 27-Feb-2024

सीएम धामी करेंगे प्रेस कांफ्रेस

विधानसभा के पटल पर धामी सरकार ने बजट पेश किया। वित्त मंत्री ने बजट की खासियत बताई। वहीं अब सीएम धामी कुछ ही देर में प्रेस कांफ्रेस करेंगे।
01:52 PM, 27-Feb-2024

38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए 250 करोड़

  • बजट में प्रदेश में आयोजित होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए 250 करोड़ 
  • खेल महाकुम्भ आयोजन हेतु लगभग  27.00 करोड़
  • ग्रामीण क्षेत्रों में मिनी स्टेडियम के लिए 15.00 करोड़
  • राज्य और राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन के लिए 10 करोड़
  • शैक्षिक कार्यक्रमों के अन्तर्गत छात्रवृत्तियों हेतु 10 करोड़
  • अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता खिलाडियों को पुरस्कार/आर्थिक सहायता आठ करोड़
  • उद्यमिता, कौशल एवं नवाचार को बढावा दिये जाने के लिए सात करोड़
  • प्रशिक्षण शिविरों के आयोजन के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 में पांच करोड़
  • अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार / आर्थिक सहायता आठ करोड़
  • वर्क फोर्स डेवलपमेंट फॉर मार्डन इकोनामी के लिए पांच करोड़
  • मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक मेधावी बालिका प्रोत्साहन योजना के लिए 2024-25 में लगभग चार करोड़
  • मुख्यमंत्री शेवनिंग उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत दो करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन
01:49 PM, 27-Feb-2024

महत्वपूर्ण योजना / प्रावधान

  • नगरीय अवस्थापना का सुदृढीकरण (ए०डी०बी०) के लिए 150 करोड़
  • नगरीय अवस्थापना का सुदृढीकरण (हल्द्वानी एवं अन्य शहर) के लिए 109 करोड़
  • नगरीय पेयजल/जलोत्सारण योजनाओं के निर्माण के लिए  सौ करोड़
  • पेयजल विभाग में के०एफ० डब्ल्यू० परियोजना के लिए सौ करोड़
  • अटल नवीनीकरण एवं शहरी परिवर्तन मिशन फेज-2 के लिए सौ करोड़
  • मध्यम श्रेणी के नगर निकायों में शहरी अवस्थापना विकास (फेज-2) के लिए 60.00 करोड़
  • मलिन बस्ती विकास / नगरीय अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए 50.00 करोड़
  • ऋषिकेश नगर एकीकृत शहरी अवस्थापना विकास परियोजना के अन्तर्गत  27.00 करोड़
  • ग्रीन फील्ड/ ब्राउन फील्ड सिटी निर्माण के लिए 20.00 करोड़
  •  गैरसैंण में अवस्थापना कार्य के लिए 20.00 करोड़
01:43 PM, 27-Feb-2024
उच्च शिक्षा में 2024-25 हेतु कुल प्रावधान - 824 करोड

2022-23 में वास्तविक व्यय लगभग - 733 करोड

2023-24 का संशोधित अनुमान-763 करोड़
01:32 PM, 27-Feb-2024

युवा कल्याण एवं खेलकूद

युवा कल्याण एवं खेलकूद में 2024-25 के लिए कुल प्रावधान 534 करोड़

2022-23 में वास्तविक व्यय लगभग - 229 करोड़

2023-24 का संशोधित अनुमान - 233 करोड़

तकनीकी शिक्षा में 2024-25 के लिए कुल प्रावधान- 321 करोड़
 
2022-23 में वास्तविक व्यय लगभग -243 करोड़
 
2023-24 का संशोधित अनुमान- 316 करोड़ 

उच्च शिक्षा में 2024-25 हेतु कुल प्रावधान- 824 करोड़

2022-23 में वास्तविक व्यय लगभग- 733 करोड़
 
2023-24 का संशोधित अनुमान-763
 
12:55 PM, 27-Feb-2024

बजट में युवा शक्ति के लिए खास

  • डिग्री कॉलेज सरकारी में शैक्षिक गुणवत्ता को 10 करोड़
  • एनईपी के तहत चल रही अनुसन्धान योजना को 2 करोड़
  • आरटीई के तहत 94 हजार से ज्यादा बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जा रही।
  • खटीमा में निशुल्क कोचिंग सेंटर
  • सरकारी विद्यालयों में आईसीटी लैब
  • विज्ञान के केंद्र चंपावत को तीन करोड़
  • उदीयमान खिलाड़ी को छात्रवृत्ति के तहत 10 करोड़
  • राष्ट्रीय खेलों के लिए 250 करोड़
  • राज्य व राष्ट्रीय युवा महोत्सव को 10 करोड़
  • प्रशिक्षण शिविर को 5 करोड़
  • खेलो इंडिया के लिए दो करोड़
  • पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स कॉलेज भवन को दो करोड़
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed