फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Weather Forecast Today Update in Uttarakhand News: Relief may be From Cold Day Conditions

Uttarakhand Weather: आज मिली थोड़ी राहत, दिन और रात की ठंड में आई मामूली कमी

Sun, 20 Dec 2020 10:22 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 20 Dec 2020 10:22 PM IST
विज्ञापन
Weather Forecast Today Update in Uttarakhand News:  Relief may be From Cold Day Conditions
आज का मौसम

मौसम विभाग ने  अनुमान के अनुसार आज  प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की धूप छाई रही तो कई जगह दोपहर बाद  सूर्यदेव के दर्शन हुए। इससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। वहीं, दिन और रात की ठंड में मामूली कमी आई।

विज्ञापन


रविवार सुबह कोहरे के कारण धूप भी काफी देर से निकली। साथ ही तेज ठंडी हवाएं भी चलती रहीं। इसके कारण लोगों को सुबह के समय तेज ठंड से जूझना पड़ा। हालांकि दिनभर अच्छी धूप खिली रही और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन


शाम होते-होते एक बार फिर सर्द हवाएं चलने लगी और ठंडक बढ़ गई। लोगों ने गर्म कपड़ों और अलाव के सहारे खुद को गर्म रखने का प्रयास किया।  

पाले से यमुनोत्री हाईवे पर जोखिम भरी हुई आवाजाही 

पड़ रही हाड़ कंपाने वाली ठंड और जमकर गिर रहे पाले के कारण यमुनोत्री हाईवे पर वाहनों की आवाजाही जोखिम भरी हो गई है। स्यानाचट्टी से जानकीचट्टी और ओरछा बैंड एवं राड़ी क्षेत्र में पाले से सड़क पर वाहन फिसल रहे हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने एनएच के अधिकारियों से समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

बीते हफ्ते जिले में बारिश और बर्फबारी के बाद मौसम खुला हुआ है, जिससे रात को पाला गिरने से तापमान में ओर गिरावट आ रही है। यमुनोत्री हाईवे पर स्यानाचट्टी से जानकीचट्टी तथा ओरछा बैंड से राड़ी टॉप वाले हिस्से में सड़क पा पाला जमने के साथ ही तापमान में कमी के कारण सड़कों पर बह रहा गाड़ गदेरों का पानी भी जम रहा है।

ब्लाक प्रमुख सरोज पंवार, गीठ पट्टी के अनोद चौहान, डंडाल गांव के शांति टम्टा ने एनएच के अधिकारियों से हाईवे पर सुरक्षित आवाजाही के इंतजाम करने की मांग की है। एनएच के एई धीरज गुप्ता ने बताया कि सभी साइट इंचार्जों को नमक चूने का छिड़काव कर पाले की समस्या से निजात के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed