फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Weather Forecast Today Update in Uttarakhand News: Rainfall and Snowfall Expected on 15th and 16th November

Weather Today: उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, 15-16 नवंबर को बारिश और बर्फबारी के आसार

Thu, 12 Nov 2020 03:17 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 12 Nov 2020 03:17 PM IST
सार

  • गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के पहाड़ी जिलों में हो सकती है हल्की बर्फबारी

विज्ञापन
Weather Forecast Today Update in Uttarakhand News: Rainfall and Snowfall Expected on 15th and 16th November
आज का मौसम : हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

15 और 16 नवंबर को उत्तराखंड के कई इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के पहाड़ी जिलों में कुछ स्थानों पर बर्फबारी होने का अनुमान है। वहीं, अन्य इलाकों में बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन


मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के आंतरिक जिलों के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश का अनुमान है।

विशेषकर उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं, निचले इलाकों में बारिश होने का अनुमान है। 

विज्ञापन

मैदानी क्षेत्रों में हल्के कोहरे के आसार 

मौसम केंद्र निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि फिलहाल मौसम सामान्य बना रहेगा। 14 और 15 नवंबर के बाद बारिश और बर्फबारी के कुछ और दौर हो सकते हैं।

प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में कुछ जगह पर गुरुवार सुबह के समय हल्का कोहरा रह सकता है। विशेषकर हरिद्वार और उधम सिंह नगर में कई जगह धुंध रह सकती है।

मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार कुछ स्थानों पर हल्के बादल भी छाए रह सकते हैं। रात के तापमान में एक डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed