फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Weather Forecast Today Update in Uttarakhand News: hailstorm and thunder storm expected today

Weather Today : केदारनाथ, बदरीनाथ समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी, अगले पांच दिन बिगड़ा रहेगा मौसम

Fri, 11 Dec 2020 01:30 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 11 Dec 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Weather Forecast Today Update in Uttarakhand News: hailstorm and thunder storm expected today
- फोटो : अमर उजाला

केदारनाथ, बदरीनाथ समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शुक्रवार को हल्की बर्फबारी हुई है। जबकि निचले इलाकों में दिनभर सूरज व बादलों की आंखमिचौली होती रही। शुक्रवार को केदारनाथ में सुबह से बादल छाए रहे।

विज्ञापन


यहां दिन चढ़ने के साथ मौसम खराब होता गया, जिससे पूर्वान्ह 11 बजे के बाद बर्फबारी शुरू हो गई, जो लगभग दो घंटे तक हुई। उधर, द्वितीय केदार मद्महेश्वर, तृतीय केदार तुंगनाथ समेत अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई है। जिला मुख्यालय समेत निचले इलाकों में सूरज और बादलों की लुकाछिपी के बीच शीतलहर का प्रकोप बना रहा। 
विज्ञापन


बदरीनाथ की चोटियों पर बर्फबारी

चमोली जिले में शुक्रवार को मौसम ने करवट बदली और बदरीनाथ धाम की चोटियों के साथ ही हेमकुंड साहिब और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। जबकि निचले क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रहे। शुक्रवार को सुबह से ही बादल छाए रहे, जिससे जिले के निचले क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अगले पांच दिन बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज

प्रदेश के कई इलाकों में अगले पांच दिन मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। आज देर रात से गढ़वाल मंडल के कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने और बिजली गिरने के आसार हैं। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार आज रात से अगले 48 घंटों के दौरान गढ़वाल मंडल के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही ओले गिरने और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।

शनिवार को दिन में मौसम में सुधार हो सकता है। हालांकि रात को एक बार फिर बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि राज्य के मैदानी जिलों विशेषकर हरिद्वार और उधम सिंह नगर में कोहरा छाया रह सकता है। 

प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अगले पांच दिनों के दौरान बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि इस से ज्यादातर जगहों के तापमान में कमी आएगी, जिससे ठंड में भी इजाफा होगा।

उन्होंने बताया कि पहाड़ी जिलों में पाला और मैदानी जिलों में कोहरा बढ़ सकता है। कुछ मैदानी क्षेत्रों में भी बारिश के एक से दो दौर हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed