फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Weather Forecast Today Update in Uttarakhand News: cold increased, fog in plain areas

Weather Today : उत्तराखंड में ठंड बढ़ी, मैदानी इलाकों में छा सकता है कोहरा, बर्फबारी से सेना की आवाजाही बंद

Mon, 14 Dec 2020 09:18 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 14 Dec 2020 09:18 AM IST
विज्ञापन
Weather Forecast Today Update in Uttarakhand News: cold increased, fog in plain areas
- फोटो : amar ujala

प्रदेश के मैदानी इलाकों में आज और कल घना कोहरा छाया रह सकता है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। इसके अलावा विभाग ने मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में चार से छह डिग्री तक की कमी आ सकती है। इससे ठंड में इजाफे को देखते हुए लोगों को सर्दी से बचने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन


मौसम केंद्र की ओर से रविवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर के अधिकांश और नैनीताल व पौड़ी के मैदानी इलाकों में बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है। इसके अलावा सोमवार से इन इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री तक कम रह सकता है।
विज्ञापन


जिससे दैनिक औसत तापमान 15 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। विभाग ने अचानक ठंड बढ़ने पर लोगों को सर्दी से बचाव करने की सलाह दी है। साथ ही सभी जिलों के अधिकारियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने के लिए भी कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शीतलहर ने बढ़ाई ठंड, चकराता में -02 डिग्री पहुंचा पारा


पहले बर्फबारी और फिर ठंडी हवाओं ने ठंड में खासा इजाफा कर दिया है। दिनभर पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंडी हवाएं चलती रही। चकराता में खिली धूप ने भले ही अधिकतम तापमान में इजाफा किया हो, लेकिन न्यूनतम तापमान -02 डिग्री पर जा पहुंचा। शाम ढलने के बाद से ही ठंड बढ़ गई।

जगह-जगह लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव और हीटर तापते नजर आए। पहाड़ी इलाकों के बाजारों में जल्द ही सन्नाटा पसर गया।  इससे पहले बीते शनिवार को पहाड़ी इलाकों में झमाझम बारिश के बीच बर्फबारी हुई थी।

मैदानी इलाकों में भी दिनभर ठंडी हवाएं शरीर में सिहरन पैदा करती रही। शीतलहर चलने से दोपहर बाद आसमान में धुंध छा गई, जिसके चलते सूरज के दर्शन नहीं हो सके। वहीं, विकासनगर का अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम 07 डिग्री रहा। 

सैलानियों ने किया पहाड़ों का रुख 

रविवार को हुई बर्फबारी के बाद बड़ी संख्या में पर्यटकों ने जनजातीय क्षेत्र की ऊंची चोटियों का रुख किया। लोखंडी, देववन, खंडबा, व्यास शिखर, मुंडाली, जाड़ी, मोयला टॉप समेत तमाम ऊंची चोटियों पर पर्यटक बर्फ में खेलते नजर आए। ठंडी हवाएं भी उनके उत्साह में कमी नहीं ला सकी हालांकि, रविवार को साप्ताहिक बंदी होने के चलते चकराता में पहुंचे लोगों को खाने-पीने का सामान उपलब्ध नहीं हो सका, जिसके चलते उन्हें निराश लौटना पड़ा।

धारचूला में पड़ी एक फुट बर्फ, सेना की आवाजाही में भी बाधा

पिथौरागढ़ जिले में धारचूला के उच्च हिमालयी क्षेत्र में भारी बर्फबारी हो रही है। छियालेख में एक फुट बर्फ गिर चुकी है। इससे सेना के साथ ही आम आदमी के लिए क्षेत्र में आवाजाही मुश्किल हो गई है। वहीं लिपुलेख और नाभीढांग में तीन से चार फुट बर्फ से रास्ते ढक चुके हैं।

खेतों से लेकर सड़कों तक पड़ने लगा पाला

मुनस्यारी और धारचूला की ऊंची चोटियों में हिमपात के बाद शनिवार की रात को ही आसमान साफ हो गया था। इसके बाद पाला गिरने से निचले इलाकों में भी कड़ाके की ठंड महसूस की गई। सुबह के समय खेतों से लेकर सड़कों तक पाले की सफेद चादर नजर आई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed