{"_id":"ead6ad0f31119ed424ff29003157c4b9","slug":"weather-effect-on-chardham-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीकेटीसी अध्यक्ष ने खोली यात्रा तैयारियों की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीकेटीसी अध्यक्ष ने खोली यात्रा तैयारियों की पोल
अमर उजाला, देहरादन
Updated Thu, 22 May 2014 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोई माने या माने पर बदरी केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष और श्रीनगर विधायक गणेश गोदियाल का मानना है कि मानसून से निपटने की तैयारी पूरी है।
विज्ञापन
मंदिर समिति अध्यक्ष के मुताबिक इस बार मानसून कमजोर रहने की संभावना भी है। इससे भी यात्रा सीजन मे आसानी होगी।
यात्रियों की संख्या बेहद कम
गोदियाल को यह स्वीकार करने में गुरेज नही है कि पिछले सालों के मुकाबले इस बार यात्रियों की संख्या बेहद कम है। गोदियाल यह भी स्वीकार कर रहे हैं कि यात्रा बहुत हद तक मौसम की मेहरबानी पर निर्भर करेगी।
विज्ञापन
मंदिर समिति अध्यक्ष का यह भी कहना है कि इस बार मानसून कमजोर रहने का अनुमान है और ऐसा हुआ तो यात्रा पर खास फर्क नहीं पड़ेगा।
ये है तैयारी
साफ है कि मानसून से निपटने की तैयारी बहुत हद तक इस बात पर ही निर्भर है कि मानसून कितना कमजोर साबित होगा।
गोदियाल की नजर में केदारनाथ में स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स तैनात है। दो माह का खाद्यान्न स्टॉक मौजूद है। यात्री खुद भी मौसम को लेकर सचेत हैं।
सड़कों का हाल बेहाल
हकीकत यह भी है कि पर्वतीय जिलों में सड़कों का हाल खास अच्छा नहीं है। किसी भी भूस्खलन जोन का अभी तक ट्रीटमेंट नहीं हुआ है।
नदी नालों में उफान आने पर कई स्थानों पर सड़कों का क्षतिग्रस्त हो जाना तय है। ऐसे में बरसात का मौसम मुख्य मार्गों के अलावा संपर्क मार्गों के लिए भी परेशानी का सबब होगी।
विज्ञापन