{"_id":"a4f57de623564b7acda785901e448c85","slug":"weather-change-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा लुढ़का, बढ़ी ठंड, छाएंगे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा लुढ़का, बढ़ी ठंड, छाएंगे बादल
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 14 Dec 2013 11:31 AM IST
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में पारा लुढ़कने से ठंड का अहसास बढ़ गया। अधिकतम और न्यूतनम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 6.5 पहुंच गया। शनिवार को प्रदेश में मौसम सूखा रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
अलबत्ता दून में बादल छा सकते हैं। 1600 मीटर से अधिक ऊंचाई पर पूर्व की तरह पाला पड़ने की आशंका है। खास तौर पर हरिद्वार, उधम सिंह नगर आदि क्षेत्रों में कोहरा पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन
राज्य मौसम केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। उधर, राजधानी दून में शुक्रवार को दिन में धूप रही, लेकिन शाम होते-होते ठंड बढ़ गई। कई दिन बाद तापमान में इस तरह की तब्दीली देखने को मिली।
विज्ञापन
अचानक बदले मौसम में शाम के वक्त लोग टोपी, मफलर से सिर और मुंह को ढके नजर आए। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 89, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 63 दर्ज किया गया।