{"_id":"14d7438f8e481cbe8100bf6aa8399f0a","slug":"weather-change-in-uttarakhand-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः मौसम ने ली करवट, छाए रहे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः मौसम ने ली करवट, छाए रहे बादल
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 14 Jan 2016 12:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को उत्तराखंड के अधिकतर इलाकों में सुबह से बादलों का पहरा लगा रहा। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
जहां एक ओर गढ़वाल के इलाकों में सुबह से बादल छाए रहे, वहीं कुमाऊं मंडल के अधिकतर इलाकों में चटख धूप खिली रही। उधर, मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पहले ही लौट गया है।
राजधानी सहित प्रदेशभर में अब मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अब पाला और कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है। प्रदेशभर में बुधवार को मौसम शुष्क ही रहा। कुछ जगहों पर आंशिक बादल आए। पंतनगर सहित कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं हो पाया। अब बृहस्पतिवार से मौसम शुष्क हो जाएगा। विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक पर्वतीय क्षेत्रों में पाले का प्रकोप बढ़ सकता है जबकि मैदानी इलाकों में कोहरा परेशान करेगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि राजधानी में भी बृहस्पतिवार को मौसम तो शुष्क रहेगा लेकिन दोपहर बाद आंशिक बादल आ सकते हैं। राजधानी में आंशिक बादलों के बावजूद दोपहर तक अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री तक पहुंचा जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री था।