फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   weather change in himalaya.

हिमालय में 4000 साल की बारिश से हुआ बड़ा बदलाव

Thu, 17 Sep 2015 10:27 AM IST
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 17 Sep 2015 10:27 AM IST
विज्ञापन
weather change in himalaya.

हजारों साल तक सूखे से तपाने के बाद प्रकृति ने हिमालयी क्षेत्र में एक नई दुनिया बस दी है।

विज्ञापन


इस इलाके को पहले दो हजार साल तक बूंद-बूंद पानी के लिए तरसाया, फिर चार हजार साल तक लगातार बारिश हुई। यूं कहें कि मानसून टूट कर बरसा। इस बारिश ने हिमालय क्षेत्र को हराभरा कर दिया और एक नई दुनिया ने जन्म लिया। नदियां पैदा हुईं और इनके किनारे सभ्यता का विकास शुरू हो गया।

हिमालय क्षेत्र में मानसून की मेहरबानी से लगातार चार हजार साल तक बारिश का रिकार्ड वाडिया हिमालय भू-विज्ञान संस्थान और ब्राउन यूनिवर्सिटी अमेरिकी की संयुक्त टीम को गुफाओं के लाइम स्टोन की परतों में दबा मिला है। हर परत के अध्ययन के साथ बारिश की स्थिति और इसके समय का आंकड़ा उजागर होता चला गया।
विज्ञापन


वाडिया हिमालय भू-विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ. एके गुप्ता के साथ स्टीवन सी. क्लीमेंस, आर. लॉरेंस एडवर्ड, हाए चेंग आदि विज्ञानियों ने उत्तराखंड और मेघालय की गुफाओं के लाइम स्टोन के अध्ययन से हिमालयी क्षेत्र में प्रत्येक सहस्त्र वर्ष के मानसूनी आंकड़े निकाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइम स्टोन की परतों के अध्ययन के मुताबिक हिमालयी क्षेत्र में बारिश का यह सिलसिला 10 हजार साल पहले शुरू हुआ था, जो चार हजार साल तक चलता रहा। इससे वातावरण को पर्याप्त नमी मिली। अध्ययन रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इस बारिश के बाद कृषि, पशुपालन और सभ्यता का दौर शुरू हुआ था।

फल-सब्जियों की पैदावार शुरू हो गई। भूगर्भ जल का स्ट्रेटा कायदे से रिचार्ज हुआ जो आज तक चल रहा है। इसके साथ ही हिमालयी क्षेत्र में मानसून की स्थिति को स्थिरता मिल गई।


लाइम स्टोन स्टडी में पाया गया कि चार हजार साल की बारिश के बाद ही कृषि, सभ्यता का विकास शुरू हुआ। लोगों ने जानवर पालने शुरू किए। इस सभ्यता के विभिन्न चरणों के विकास के बाद सिंधु घाटी की सभ्यता वगैरह अस्तित्व में आईं। इस बारिश ने हिमालयी क्षेत्र की तस्वीर बदल दी।
- डॉ. एके गुप्ता, टीम लीडर शोध टीम, निदेशक वाडिया हिमालय भू-विज्ञान संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed