{"_id":"306575148a662ad6069ac4db169dd947","slug":"weather-become-hot","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब चढ़ती गर्मी से राजधानी का हाल बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब चढ़ती गर्मी से राजधानी का हाल बेहाल
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 27 Apr 2014 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारे की उछाल ने राजधानीवासियों को बेहाल कर दिया है। शनिवार को भी अधिकतम तापमान का ग्राफ 35 से ऊपर बना रहा।
विज्ञापन
रविवार को इसके 36 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचने की आशंका है। यानी कुल मिलाकर गर्मी और बेहाल करने वाली है।
पर्वतीय क्षेत्रों में मिल सकती है राहत
उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में हालांकि बारिश की वजह से गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। राज्य मौसम केंद्र ने रविवार को रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ आदि जनपदों में बादल के साथ ही हल्की वर्षा की संभावना जताई है।
उधर, राजधानी दून में शनिवार को चुभने वाली धूप खिली रही। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 52 रिकार्ड किया गया। शहर की अधिकांश सड़कें दोपहर के वक्त सुनसान रहीं।
विज्ञापन
गर्मी से लोगों का बाहर निकलना कम
बगैर आवश्यक कार्य लोगों ने दोपहर के वक्त घरों से निकलना लगभग बंद कर दिया है। आने वाले तीन दिन तकरीबन इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। आने वाली 30 अप्रैल से एक बार फिर मौसम के रंग बदलने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन