{"_id":"5a2eae0c4f1c1b0d698c1518","slug":"weather-alert-in-all-over-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: बदलेगा मौसम का मिजाज, पहाड़ों में बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: बदलेगा मौसम का मिजाज, पहाड़ों में बारिश के आसार
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 11 Dec 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश के कुछ इलाकों में आज हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाए रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को ज्यादातर स्थानों पर बादल छाए रहने की संभावना है। राजधानी दून समेत कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ भी गिर सकती है।
विशेषकर चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ के अधिक ऊंचाई वाले हिस्सों में बर्फवारी का अनुमान है।