फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   way to avoid breast cancer

विश्व कैंसर दिवसः स्तन कैंसर से बचने के उपाय

Tue, 04 Feb 2014 12:52 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 04 Feb 2014 12:52 PM IST
विज्ञापन
way to avoid breast cancer

विश्व कैंसर दिवस की पूर्व संध्या पर अमर उजाला फाउंडेशन और हिमालयन इंस्टीट्यूट के बैनर तले एमकेपी पीजी कॉलेज में सेमिनार का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


इस मौके पर वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ डा. मीनू गुप्ता ने बताया कि जंक फूड और घी-तेल से पकी चीजों के अधिक सेवन एवं आरामतलबी के कारण स्तन कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं।  
विज्ञापन


सेमिनार में डा. गुप्ता ने बताया महिलाओं में स्तन कैंसर और सर्विक्स कैंसर के केस बढ़ रहे हैं। इसका मुख्य कारण गड़बड़ लाइफ स्टाइल है। तली-भुनी चीजों और जंक फूड से शरीर में वसा का जमाव बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खान-पान में करें परहेज

way to avoid breast cancer

इस तरह के खाद्य पदार्थों के सेवन से लड़कियों और महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन हारमोन की अधिकता हो जाती है। इससे स्तन में गांठ हो सकती है जो आगे चलकर कैंसर का रूप ले सकती है।

साथ ही ह्युमन पेपीलोमा वायरस के संक्रमण से सर्विक्स कैंसर का खतरा रहता है। इससे बचाव के लिए वैक्सीन आ गई है। महिलाएं हाईजीन का ध्यान रखें तो सर्विक्स कैंसर से बचाव होता है।

डा. गुप्ता ने बताया कि बरका-1, बरका-2 तथा अन्य जीन कैंसर के लिए जिम्मेदार होते हैं। अगर किसी व्यक्ति के परिवार में कैंसर की हिस्ट्री है तो वह सतर्क रहे। इस मौके पर डा. गुप्ता ने स्लाइड दिखाईं। 70 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें दो छात्राओं की आगे जांच की सलाह दी गई।

छात्राओं ने किया 56 यूनिट रक्तदान

way to avoid breast cancer

विश्व कैंसर दिवस की पूर्व संध्या पर अमर उजाला फाउंडेशन और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ब्लड बैंक उत्तराखंड के बैनर तले आयोजित रक्तदान शिविर में रिकार्ड रक्तदान हुआ।

एमकेपी कॉलेज की छात्राओं ने 56 यूनिट ब्लड डोनेट किया। छात्राओं ने भविष्य में भी रक्तदान का संकल्प लिया।

एमकेपी कॉलेज परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। स्वैच्छिक रक्तदान के लिए छात्राओं की सुबह 10 बजे से लाइन लगी थी। इस मौके पर छात्राओं का हेमोग्लोबिन और ब्लड ग्रुप भी चेक किया जाता रहा।

जिन छात्राओं का हेमोग्लोबिन मानक 12 ग्राम से कम था उन्हें खानपान दुरुस्त करने के संबंध में सलाह भी दी गई।

इन लड़कियों ने किया रक्तदान

way to avoid breast cancer

छात्राओं का रक्तदान आईएमए ब्लड बैंक की टीम ने कराया। इस मौके पर छात्राओं ने कहा कि वे आगे भी जरूरतमंदों के लिए रक्तदान करती रहेंगी।

साथ ही दूसरी लड़कियों और महिलाओं को भी रक्तदान के प्रति जागरूक करेंगी। इस मौके पर कॉलेज की छात्र संघ अध्यक्ष तृप्ति ध्यानी, पूजा नेगी, श्वेता थापा, गरिमा चावला और चंदर कपूर आदि रहीं।

मानसी त्यागी, वसुंधरा रावत, सरिता बिष्ट, प्रियंका कुड़ियाल, वर्षा बिष्ट, सुमित्रा पटवाल, काजल शर्मा, निधि बडोनी, मोनिका बडोनी, प्रतिभा घिल्डियाल, शिवालिकी नेगी, प्राची, दिव्या चौहान, यशवंती, तृप्ति ध्यानी, पूजा नेगी, अनूप कौर, प्रीति गुसाईं, अर्पणा, रश्मि, रश्मि बिडाला, जैसमिन कौर, ज्योति भंडारी, हेमा पुनेठा, सोनम सजवाण, राखी रानी, निमरात कौर, आरती, पूजा गुसाईं, जागृति भाटिया, प्रीति धानी, चांदनी रावत, श्वेता बोहरा, मनीषा, हर्षा गुप्ता, करम सिंह, दीपक सिंह, भारत सिंह चौधरी, अंजलि सेमवाल, पूजा, नवीन कुमार सादानी, खुशबू रतूड़ी, इशिता, अंजलि बेलवाल, सीमा बिष्ट, गरिमा चावला, प्रभू लता, प्रिया बिष्ट, सुखराम, कामिनी पांडेय, आस्था मल्होत्रा, अमरजीत, ईशा चौहान, हिमानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed