फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Waterlogging caused trouble in Selaqui

Dehradun News: बारिश से मौसम हुआ सुहावना, सेलाकुई में जलभराव ने किया परेशान

Mon, 16 Jun 2025 01:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging caused trouble in Selaqui
पछवादून से लेकर जौनसार बावर तक हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। कई दिनों से गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। उधर, सेलाकुई में जल निकासी की व्यवस्था ठीक नहीं होने से दून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग और गली-मोहल्लों में जलभराव हो गया। इससे लोगों को आवाजाही में असुविधा का सामना करना पड़ा। बारिश से चकराता के तापमान में ठंड का एहसास हुआ।
विज्ञापन


रविवार की सुबह मौसम साफ था। सूरज की तेज किरणों से लोग गर्मी से परेशान थे। कुछ देर बाद मौसम बदलने लगा। आसमान में काले बादल छा गए। सुबह साढ़े नौ बजे पछवादून के विकासनगर, हरबर्टपुर, सहसपुर, सेलाकुई में और 11 बजे जौनसार बावर के कालसी, साहिया, चकराता, त्यूणी में बारिश शुरू हो गई। तेज हवा के साथ हुई बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ। बाजार और सड़कों पर बहुत कम लोग दिखाई दिए।
विज्ञापन


सेलाकुई में दून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मुख्य बाजार, हरिपुर, राजा रोड, जमनपुर, फार्मा सिटी, बायखाला, पीठ वाली गली आदि क्षेत्रों में पानी भर गया। व्यापारी शुभम सैनी, वसीम, राहुल, सोनू, अंशुल, नितेश नौटियाल, राम प्रसाद आदि ने बताया कि जब भी बारिश होती है नगर में जलभराव हो जाता है। नगर पंचायत को जल्द जलभराव की समस्या का समाधान करना चाहिए, नहीं तो आने वाले समय में परेशानी और बढ़ जाएगी। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी एमएल शाह ने बताया कि नालों और नालियों की सफाई की जा रही है। जलभराव की समस्या का समाधान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed