{"_id":"66009a785f8c7a0fdb0910b6","slug":"water-will-be-supplied-for-three-additional-hours-in-dehradun-today-dehradun-news-c-5-1-drn1013-378153-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: देहरादून में होली के दिन तीन घंटे अतिरिक्त की जाएगी पानी की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: देहरादून में होली के दिन तीन घंटे अतिरिक्त की जाएगी पानी की आपूर्ति
विज्ञापन
देहरादून। होली के दिन दूनवासियों को पर्याप्त पानी मिलेगा। जल संस्थान दोपहर बाद दो से तीन घंटे अतिरिक्त पानी की आपूर्ति करेगा। इसके लिए जल संस्थान और जल निगम ने अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती की है। सामान्य दिनों में दून में करीब 1,380 लाख लीटर पानी की खपत होती है, जबकि होली पर यह 6,900 लाख लीटर तक पहुंच जाती है।
त्योहार पर पानी की कमी न होने पाए इसके लिए जल संस्थान की ओर से दोपहर में भी पानी की सप्लाई की जाएगी। सभी ओवरहेड टैंक की चेकिंग आदि का काम जल संस्थान ने पूरा कर लिया है। जल संस्थान के अधिकारियों ने बताया कि लोगों को किसी भी प्रकार की संख्या जलापूर्ति को लेकर होती है तो लोग टोल फ्री नंबर (1916 व 18001804100) पर कॉल कर सकते हैं।
न करें पानी की बर्बादी
जलसंस्थान के महाप्रबंधक डीके सिंह ने बताया कि त्यौहार पर पानी की खपत ज्यादा बढ़ जाती है। इसीलिए दिन में तीन बार पानी देने का निर्णय लिया गया है। सुबह व शाम के अलावा दोपहर में भी पानी दिया जाएगा। ऐसे में शहरवासियों को पूरे दिन पानी मिलेगा। इसके अलावा पानी की समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर 18001804100 और 1916 पर फोन किया जा सकता है। इसमें शिकायत आने पर पानी के टैंकर उपलब्ध करवाए जा सकेंगे।
विज्ञापन
54 एंबुलेंस अलर्ट पर
सीएमओ डॉ. संजय जैन ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। अस्पतालों की इमरजेंसी 24 घंटे चलेंगी साथ ही डॉक्टरों की मौजूदगी भी होगी। आपातकालीन एंबुलेंस सेवा 108 की 32 एंबुलेंस और स्वास्थ्य विभाग की 22 एंबुलेंस को अलर्ट पर रखा गया है।