{"_id":"5720dda34f1c1bb938a91649","slug":"water-supply-in-mangluwala","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस साल का इंतजार खत्म, मंगलूवाला में पहुंचा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीस साल का इंतजार खत्म, मंगलूवाला में पहुंचा पानी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 27 Apr 2016 09:11 PM IST
विज्ञापन
पानी
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दून में आज भी कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां तक सप्लाई का पानी नहीं उपलब्ध है। ऐसे ही एक क्षेत्र मंगलूवाला में 20 सालों का सूखा अब खत्म होने को आया है। जल संस्थान की ओर से बुधवार को यहां नलकूप चालू कर दिया गया है। नलकूप चालू होने से अब लोगों को हैंडपंपों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा।
विज्ञापन
मंगलूवाला में जल संस्थान की ओर से पहले भी एक नलकूप लगाया गया था, लेकिन उसमें पानी नहीं निकला। इसके बाद विभाग ने दोबारा प्रयास किए और इस बार उन्हें पानी भी मिल गया। पानी आने पर ग्राम प्रधान राजेश डोगरा ने जल संस्थान का धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
राजेश ने कहा कि पहले नलकूप में पानी न होने पर ग्रामीण उम्मीद छोड़ चुके थे। उन्होंने हैंडपंपों से पानी भरने को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लिया था। ऐसे में विभाग ने दोबारा प्रयास कर ग्रामीणों को बड़ी राहत दी है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता बीबी कोठियाल ने कहा कि इससे करीब 1500 लोगों को पानी मिल सकेगा।
विज्ञापन
कंडोली में पेयजल समस्या को लेकर दिया ज्ञापन
बुधवार को कंडोली, राजीवनगर, ऋषिनगर आदि क्षेत्रों के लोगों ने पेयजल समस्या को लेकर जल संस्थान में ज्ञापन दिया। इस मौके पर क्षेत्रीय पार्षद नीतू ने कहा कि पिछले कई दिनों से क्षेत्रों में पानी नहीं है। लोग एक नहीं कई बार शिकायत कर चुके हैं। इसके बावजूद कोई राहत नहीं मिली है। कहा कि यदि शीघ्र लोगों को पानी नहीं दिया तो उग्र धरना प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में नीतू, सुरेंद्र राणा, अरविंद डोभाल आदि शामिल थे।