फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   water supply in dehradun

पानी मिला तो दीपा ने कहा थैंक्यू अमर उजाला

Mon, 03 Nov 2014 08:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 03 Nov 2014 08:43 PM IST
विज्ञापन
water supply in dehradun

राजधानी दून में किशन नगर क्षेत्र के सैय्यद मोहल्ले में पानी की नई लाइन चालू हो गई है। जल संस्थान से छह माह से जंक खा रही लाइन को मेन लाइन से जोड़कर पानी की आपूर्ति कर दी है।

विज्ञापन


इससे कॉलोनी में लोगों को पेयजल समस्या से निजात मिल सकेगी। हालांकि अब कॉलोनी के अंतिम छोर तक लाइन बिछाने की मांग की जा रही है।

सैय्यद मोहल्ले में कई सालों से पानी की किल्लत बनी थी। इस कारण लोगों को पास की बस्ती से पानी का इंतजाम करना पड़ता था।

स्थानीय लोगों की मांग पर यहां पानी की नई लाइन डाली तो गई, लेकिन जल संस्थान ने इसका कनेक्शन मेन लाइन से नहीं जोड़ा। छह माह से यह लाइन लोगों के किसी काम नहीं आ रही थी, पुरानी लाइन में कम पानी आने से लोग परेशान थे। ‘अमर उजाला’ ने क्षेत्रवासियों की समस्या को प्रमुखता से उठाया था। क्षेत्र की पार्षद नंदिनी शर्मा ने ‘अमर उजाला’ को धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन

दीपा की शादी के दिन पहुंचा पानी

water supply in dehradun

‘अमर उजाला’ से सबसे पहले 28 अक्तूबर ‘दो परिवारों से दो सौ परेशान’ खबर प्रकाशित समस्या सामने रखी। 31 अक्तूबर को ‘सिर पर शादी, हाथ में बाल्टी’ खबर छपी। इसमें बताया कि शादी की तैयारियों के बजाय दीपा पानी ढोने में जुटी है।

यह भी इत्तफाक रहा कि तीन नवंबर को दीपा की शादी हुई, इसी दिन कॉलोनी में नई पेयजल लाइन चालू हुई है। लोगों का कहना है कि सब कुछ ठीक रहा तो अब किसी लड़की को शादी के कुछ रोज पहले तक पानी नहीं ढोनी पड़ेगी।

इसके अलावा ‘अमर उजाला’ ने एक नवंबर को ‘पानी मांगा तो धमकी पर उतरे अफसर’ खबर प्रकाशित कर जल संस्थान अधिकारियों व कर्मचारियों के रवैये को उजागर किया था। खबरों का असर रहा कि उच्चाधिकारियों ने समस्या पर संज्ञान लिया।

नई पाइप लाइन को मेन लाइन से जोड़कर उसमें पानी छोड़ दिया गया है। अब पुरानी लाइन से नई लाइन में कनेक्शन चेंज कराने का काम लोगों को खुद ही करना होगा।
-एसके गुप्ता, महाप्रबंधक, जल संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed