{"_id":"ce3d16e6f39fb20531d5a9d1034c1bec","slug":"water-supply-effected-in-dhanaulti","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसी पड़ी बर्फ, पीने को नहीं मिल रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसी पड़ी बर्फ, पीने को नहीं मिल रहा पानी
अमर उजाला, चंबा (टिहरी)
Updated Sat, 22 Feb 2014 09:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसूरी फलपट्टी सहित धनोल्टी में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। धनोल्टी में आठ दिन से पेयजल किल्लत बनी हुई है।
विज्ञापन
बर्फबारी से बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त होने से पानी पंप नहीं हो पा रहा है। ऐसे में लोगों को मीलों दूर प्राकृतिक स्रोत से पानी ढोना पड़ रहा है।
पढ़ें, कानून तो तमाम, फिर भी राम तेरी गंगा मैली
फलपट्टी क्षेत्र के चोपड़ियालगांव, जड़ीपानी, सौड़, खुरेत, काणाताल और ज्वारना सहित कई गांवों में सात-आठ दिन से पानी की समस्या बनी हुई है।
पर्यटक परेशान
धनोल्टी सहित फलपट्टी क्षेत्र में पंपिंग से ही जलापूर्ति होती है, लेकिन पिछले एक सप्ताह से बर्फबारी के कारण विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त होने से बिजली बाधित हो रही है।
विज्ञापन
पढ़ें, राहुल पर खतरा बढ़ा, दून रैली में अतिरिक्त सुरक्षा
विज्ञापन
इससे धनोल्टी की पंपिंग योजना सप्ताह भर से ठप पड़ी हुई है। इससे होटल कारोबारियों के साथ ही पर्यटकों को पेयजल किल्लत से जूझना पड़ रहा है।