{"_id":"8bb0b508a55dcccb696c96584adc30c0","slug":"water-shortage-in-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी आने से पहले होने लगी पानी की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी आने से पहले होने लगी पानी की किल्लत
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 27 Feb 2016 10:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमूमन अप्रैल माह से देहरादून में पानी की किल्लत शुरू होती थी, लेकिन इस साल फरवरी में ही दिक्कत होने लगी है।
विज्ञापन
दिलाराम चौक स्थित वाटर वर्क्स की हेल्पलाइन में पिछले कुछ दिनों से पानी के किल्लत की शिकायतें बढ़ गई हैं। वहीं, शहर में मांग के अनुरूप पानी की उपलब्धता भी नहीं है। इसे देखते हुए जल संस्थान के अधिकारी तैयारी में जुट गए हैं।
अमूमन जल संस्थान को सर्दियों में पेयजल संकट का सामना नहीं करना पड़ता था, लेकिन इस साल सर्दियों में बारिश नहीं होने और गर्मी का मौसम जल्द शुरू होने की वजह से पानी की किल्लत होने लगी है। हेल्प लाइन में पिछले चार दिनों में पानी की किल्लत की शिकायतें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
पहले एक दिन में 15 शिकायतें आती थी जो अब बढ़कर 50 हो गई हैं। स्थिति यह है कि शहर में मांग के अनुरूप पानी की उपलब्धता कम है। ऐसे में कभी एक क्षेत्र में तो कभी दूसरे क्षेत्र में पानी देना होगा। इससे लोगों को परेशान होना स्वाभाविक है।
विज्ञापन
पानी के उपलब्धता की स्थिति
शहर में पानी की उपलब्धता - 164 मिलीयन लीटर पर डे (एमएलडी)
शहर में पानी की आवश्यकता - 200 मिलीयन लीटर पर डे (एमएलडी)
शहर में प्रति व्यक्ति पानी की आवश्यकता - 135 लीटर पर कैपिटा पर डे (एलपीसीडी)
शहर में पानी की उपलब्धता - 80 से 130 लीटर पर कैपिटा पर डे (एलपीसीडी)
कम बारिश की वजह से पानी की किल्लत जल्दी शुरू हो गई है। विभागीय अधिकारी तैयारी में जुट गए हैं।। हालांकि, बारिश नहीं होने की वजह से इस बार काफी परेशानी झेलनी पड़ेगी।
- एसके गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक, जल संस्थान
बंजारावाला क्षेत्र में नहीं होगी पानी की दिक्कत
बंजारावाला क्षेत्र के 10 हजार लोगों को जल्द पानी के संकट से निजात मिलने वाली है। क्षेत्र में लगाया गया नया नलकूप एक सप्ताह में चालू हो जाएगा। नल कूप के चलते ही क्षेत्र की 10 साल पुरानी समस्या दूर हो जाएगी।
बंजारावाला क्षेत्र में पानी की बेहद किल्लत रहती है। यही वजह है कि क्षेत्र में अक्सर विवाद होता रहता है। क्षेत्र में बसे टिहरी विस्थापित बाकी लोगों को पानी देने से मना करते हैं, जबकि जल संस्थान की मजबूरी यह है कि उसे क्षेत्र में बसे सभी लोगों को पानी देना होता है। इस क्षेत्र में तेजी से आबादी बसने के बाद लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है। क्षेत्रवासियों को बार-बार टैंकर मंगाकर गुजारा करना पड़ता है।
यही वजह है कि जल संस्थान लंबे समय से इस क्षेत्र को राहत देने की तैयारी में था। करीब चार महीने पहले क्षेत्र के लिए नलकूप का शुभारंभ किया गया तो लोग बेहद खुश हुए। अब यह नल कूप बनकर तैयार हो गया है। जल्द ही इससे पानी की आपूर्ति होने लगेगी। क्षेत्रवासी शकुंतला ने बताया कि हर सप्ताह एक टैंकर तो मंगाना पड़ता है, लेकिन खुशी की बात है कि अब भरपूर पानी मिलेगा।
नलकूप लगभग बनकर तैयार हो गया है। नई पाइप लाइन बिछाने तक काम पूरा होने वाला है। नलकूप से दो हजार लीटर प्रति मिनट (एलपीएम) पानी मिल सकेगा। सोमवार को नलकूप की टेस्टिंग होगी। इसके बाद पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
- एसके गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक जल संस्थान