फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Water shortage

आइसक्रीम फैक्ट्री को दिया जा रहा जनता का पानी

Thu, 07 Nov 2013 04:05 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 07 Nov 2013 04:05 PM IST
विज्ञापन
 Water shortage

वॉल्व टूटने के बाद देहरादून के चुक्खूवाला के लोग पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। इस कारण्ा नाराज लोगों ने तीन घंटे तक जाम लगाया।

विज्ञापन


जाम लगाया
इस दौरान उन्होंने जल संस्थान अधिकारियों से बात की कोशिश की, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। आखिर ठेकेदार ने वाल्व की जगह पाइप लगाया, तब लोगों ने जाम खोला।

पढ़ें,
प्रिंस चार्ल्स ने ऋषिकेश में की गंगा आरती
विज्ञापन


बुधवार को चुक्खूवाला रैन बसेरा के पास लोगों ने जाम लगा दिया। प्रिंस खरबंदा का कहना था कि विभाग ने यहां वॉल्व लगाकर पानी रोक दिया है। पानी आता भी है तो देर रात। इससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि क्षेत्र के प्राइमरी स्कूल में भी बच्चों को पानी नहीं मिल रहा। बताया कि तीन दिन पहले वाल्व टूट गया था, लेकिन ठेकेदार गड्ढा खोदकर चला गया।

लोगों ने विरोध किया
आरोप लगाया कि जनता का पानी आइसक्रीम फैक्ट्री को दिया जा रहा है। जाम की सूचना पर ठेकेदार मौके पर पहुंचा और वाल्व लगाने लगा तो लोगों ने विरोध किया। काफी हंगामे के बाद ठेकेदार लोगों की मांग के अनुरूप पाइप लगाकर चला गया।

हमारे हिस्से का पानी नजदीक की आइसक्रीम फैक्ट्री को दिया जा रहा है। जाम लगाने वालों में ममता, नीरू वोहरा, भावना, मेहलू साहनी, संदीप, रेखा, अनीता, कमल आदि शामिल रहे।

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed