{"_id":"34c2dc2df36214e1f05d4a93ea028df0","slug":"water-park-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब भूमाफिया के 'डर' से बच्चे करेंगे 'फन'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब भूमाफिया के 'डर' से बच्चे करेंगे 'फन'
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 03 Dec 2013 08:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून नगर निगम जल्द ही निरंजनपुर और डिफेंस कालोनी में वाटर पार्क बनाने की तैयारी में है। इसके पीछे दो वजहें मुख्य हैं। पहली यह कि इन दोनों जगहों पर बरसाती झीलें हैं। दूसरा वजह हैं भूमाफिया।
विज्ञापन
निगम की जमीनों पर अवैध कब्जों को रोकने के लिए अब नायाब तरीका खोजा गया है। पहले चरण में निरंजनपुर और डिफेंस कॉलोनी में वाटर पार्क बनाए जाएंगे।
करोड़ों रुपयों की लागत के ये वाटर पार्क जेएनएनयूआरएम (जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीनीकरण मिशन) के बजट से बनाए जाएंगे। निगम ने दोनों प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार कर केंद्र को भेज दी है।
विज्ञापन
बच्चों के ‘फन’ के लिए पर्याप्त सुविधाएं
डिफेंस कालोनी की शुरूआत में ही बरसाती झील है। लगभग सात महीने इस झील में पानी लबालब रहता है। ऐसा ही निरंजनपुर क्षेत्र में भी है। इन दोनों बरसाती झीलों पर भूमाफिया की गिद्घ दृष्टि है। दोनों नगर निगम के अधीन आते हैं।
विज्ञापन
मुख्य नगर अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि दोनों ही बरसाती झीलों को डेवलप किया जाएगा। इसमें बोट, फूड कोर्ट के साथ ही बच्चों के ‘फन’ के लिए पर्याप्त सुविधाएं होंगी। पार्क में प्रवेश के लिए टिकट लेना होगा।
एमएनए कुमार ने बताया कि दोनों करोड़ों रुपयों के प्रोजेक्ट हैं। डीपीआर बनाकर शासन को भेजी जा चुकी है। शासन ने इसे केंद्र को भेज दिया है। जेएनएनयूआरएम फेज-2 में ये दोनों काम होने हैं।
कारगी चौक पर आवासीय योजना
कारगी चौक पर भी नगर निगम आवासीय योजना लेकर आ रहा है। राजीव गांधी आवासीय योजना में गरीब तबके के लोगों को सस्ती दरों में आवास मिल सकेगा। इसकी भी नगर निगम ने डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दी है।