फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Water level of rivers fell due to lack of rain, power generation is at five year old level Uttarakhand news

Uttarakhand News: बारिश न होने से गिरा नदियों का जल स्तर, बिजली उत्पादन पांच साल पुराने स्तर पर

Fri, 29 Nov 2024 10:01 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 29 Nov 2024 10:01 AM IST
सार

बिजली की मांग चार करोड़ यूनिट है, जिसके सापेक्ष राज्य की 70 लाख यूनिट, केंद्रीय पूल की 1.6 करोड़ यूनिट, अन्य माध्यमों से 1.6 करोड़ यूनिट बिजली उपलब्ध हो रही है।

विज्ञापन
Water level of rivers fell due to lack of rain, power generation is at five year old level Uttarakhand news
बिजली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लंबे समय तक बारिश न होने की वजह से राज्य में बिजली उत्पादन पांच साल पुराने स्तर पर पहुंच गया है। यूजेवीएनएल के कई जल विद्युत गृहों का उत्पादन आंकड़ा नीचे चला गया है। उधर, बिजली की मांग चार करोड़ यूनिट से ऊपर जाने लगी है। बिजली संकट की चिंता तो बढ़ रही है लेकिन यूपीसीएल का दावा है कि सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन

प्रदेश में यूजेवीएनएल का उत्पादन घट रहा है, यूपीसीएल की बिजली मांग बढ़ रही है। उत्पादन 70 लाख यूनिट तक गिर गया है, जो पूर्व में 2.2 करोड़ यूनिट तक चल रहा था। बिजली की मांग चार करोड़ यूनिट है, जिसके सापेक्ष राज्य की 70 लाख यूनिट, केंद्रीय पूल की 1.6 करोड़ यूनिट, अन्य माध्यमों से 1.6 करोड़ यूनिट बिजली उपलब्ध हो रही है। यूपीसीएल के अफसरों का कहना है कि फिलहाल तो स्थिति नियंत्रण में है लेकिन बिजली की मांग बढ़ने के बाद थोड़ी परेशानी हो सकती है। जिसके लिए इंतजाम किया जा रहा है।

विज्ञापन

नवंबर में उत्पादन पर एक नजर

वर्ष  01 नवंबर  15 नवंबर  27 नवंबर
2019 10.341 8.80  8.23
2020  8.17     7.99  6.41
2021 13.92 10.52 8.63
2022   12.46 10.97  10.04
2023   9.93   8.74   7.86
2024    11.22  7.76  7.86

(आंकड़े मिलियन यूनिट में)
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed