फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   water crisis in dhanulti

ऐसा पर्यटन स्थल जहां पीने का पानी ही नहीं

Sun, 29 Dec 2013 06:45 PM IST
अमर उजाला, चंबा
अमर उजाला, चंबा Updated Sun, 29 Dec 2013 06:45 PM IST
विज्ञापन
water crisis in dhanulti

एक ओर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मसूरी कॉर्निवल पर करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर मसूरी से लगे धनोल्टी में पर्यटकों को पीने का पानी भी नसीब नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन


धनोल्टी को प्रकृति ने नेमतों से नवाजा है, लेकिन विकास के मोर्चे में इस क्षेत्र की उतनी ही उपेक्षा हुई है। बुनियादी सुविधाओं में पेयजल हो या स्वास्थ्य व अन्य सेवाएं ऊंट के मुंह में जीरा के समान है।
विज्ञापन


नए साल पर संकट
पर्यटकों की पसंदीदा जगह में से एक इस क्षेत्र की वर्षों पुरानी पेयजल की समस्या आज भी मुंह बाएं खड़ी है। नव वर्ष के स्वागत के लिए धनोल्टी भी तैयार और होटल व्यवसायियों को बड़ी उम्मीद है, लेकिन इन्हें पानी की चिंता सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टैंकर से होती है जलापूर्ति
व्यापारी किसी तरह टैंकरों से जलापूर्ति कराने को मजबूर हैं। जिसकी उन्हें अच्छी खासी कीमत चुकानी पड़ रही है। मशहूर पर्यटन स्थल में स्वास्थ्य सेवा भी बदहाल है।

पिछले दिनों एक पर्यटक की रात के समय तबियत खराब होने पर उसे प्राथमिक उपचार लेने के लिए मसूरी ले जाना पड़ा। ऐसे में यहां पहुंचने वाले पर्यटकों को मजबूरन रात्री विश्राम के लिए मसूरी और देहरादून जाना पड़ता है।

सरकार नहीं दे रही ध्यान
धनोल्टी व्यापार मंडल अध्यक्ष पदम सिंह कठैत और अमेंद्र बिष्ट का कहना है, कि सरकार पर्यटन व्यवसाय बढ़ाने के लिए बड़े-बड़े आयोजनों में फिजूल खर्ची के बजाए सुविधाओं के विकास पर ध्यान केंद्रित करे तो फायदा मिल सकता है।


धनोल्टी ईको पार्क के सचिव देवेंद्र रावत ने कहा कि नव वर्ष को देखते हुए पार्क में पर्यटकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, लेकिन पेयजल किल्लत के कारण व्यवसायियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed