वायुसेना के पूर्व अधिकारी की संपत्ती संग चौकीदार ने किया ऐसा कारनाम, पढ़कर यकीन नहीं कर पाएंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वायुसेना के पूर्व अधिकारी की संपत्ति की देखभाल करने वाले चौकीदार ने हैरतअंगेज कारनामा कर दिया। उसने संपत्ति का एक भाग उसने अपने बेटे को उपहार स्वरूप दे दिया। मामले का जब संपत्ति के वास्तविक मालिक को पता चला तो उन्होंने एसआईटी से शिकायत की।
जांच में आरोप सही पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार सतनाम कौर निवासी डी-8 पटेलनगर ने एसआईटी (भूमि) से शिकायत की थी। शिकायत के अनुसार सतनाम के पति का परिवार भारत-पाक विभाजन के समय देहरादून आकर बस गया था।
इस पर उन्हें पटेलनगर की यह रिहायशी संपत्ति और इसके बगल में खाली प्लॉट आवंटित किया गया था। सतनाम के अनुसार उनका परिवार काफी वर्षों तक रहा। इसके बाद उनके पति सुरेंद्र सिंह की वायुसेना में नौकरी लग गई और जेठ महिंद्र सिंह कारोबार करने लगे।
पति नौकरी के चलते और जेठ कारोबार के सिलसिले में दून से चले गए। उन्होंने इस संपत्ति की देखभाल के लिए आजा कौर पत्नी गुलाब सिंह को चौकीदार रख लिया। इस दौरान वे भी कभी-कभार यहां आते जाते रहे।
करीब 15 वर्ष पहले वायुसेना अधिकारी सुरेंद्र सिंह की मृत्यु हो गई। इधर, चौकीदार रही महिला आजा कौर की भी मृत्यु हो चुकी थी। इसके बाद उन्होंने अपने पुत्र इंदर सिंह को यहां नियुक्त कर दिया।
इस पर 2016 में जब सनातन कौर ने अपनी संपत्ति पर काबिज होना चाहा तो इंदर सिंह ने इस संपत्ति को अपना बताते हुए मना कर दिया। इसके बाद उन्होंने नगर निगम में पड़ताल की तो पता चला कि इस संपत्ति को इंदर सिंह ने धोखाधड़ी कर अपने नाम करा लिया है और इसका एक भाग बेच दिया है और एक भाग अपने पुत्र मनप्रीत को उपहार स्वरूप भेंट कर दिया।
इंस्पेक्टर पटेलनगर सूर्यभूषण सिंह नेगी ने बताया कि एसआईटी की जांच में यह तथ्य सही पाए गए हैं। इसी आधार पर इंदर सिंह निवासी पटेलनगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।