{"_id":"63110bca5d7a8d1efe0d19f9","slug":"warning-of-agitation-for-not-removing-the-so-from-the-post-vikas-nagar-news-drn421559612","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसओ को हटाएं या आंदोलन का सामना करने को तैयार रहें पुलिस प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसओ को हटाएं या आंदोलन का सामना करने को तैयार रहें पुलिस प्रशासन
विज्ञापन
ग्राम छरबा पंचायत के प्रधान के साथ का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ग्राम प्रधान संगठन ने पुलिस अधिकारियों से थाना प्रभारी को तुरंत पद से हटाने की मांग की है। संगठन ने एसओ को जल्द नहीं हटाए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को मांगपत्र भी सौंपा गया।
ग्राम छरबा के किसी विवाद को सुलझाने के लिए पंचायत के प्रधान अमीर खान थाना सहसपुर पहुंचे थे। प्रधान का आरोप है कि 14 अगस्त की रात आठ बजे जब वह थाने पहुंचे तो थाना प्रभारी नरेश राठौर अभद्र व्यवहार किया।
आरोप है कि प्रधान ने जब उनसे इस व्यवहार की वजह पूछी तो उन्होंने मारपीट की। इस मामले में ग्राम प्रधान संगठन बेहद नाराज है। संगठन के पदाधिकारी इस मामले में प्रदेश के डीजीपी अशोक कुमार से भी बात कर चुके हैं।
विज्ञापन
संगठन पदाधिकारियों का आरोप है कि पुलिस विभाग इस मामले में कोई भी निर्णय नहीं ले रहा है। इस मौके पर संगठन के उपाध्यक्ष संदेश कुमार, अनीस अहमद, सुधीर कुमार, मीनू क्षेत्री, धीरज कुमार मौजूद रहे। संवाद