फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Warning of a movement to protect rights and entitlements.

Dehradun News: हक-हकूक की रक्षा के लिए आंदोलन की चेतावनी

Tue, 20 Jan 2026 07:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
Warning of a movement to protect rights and entitlements.
वन मंत्री को ज्ञापन सौंपते पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष। स्रोत स्वयं
- पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने वन मंत्री को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

विकासनगर। हक-हकूक अधिकारों से संबंधित समस्याओं का समाधान कराने के लिए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने कहा जौनसार बावर क्षेत्र के निवासियों को हक-हकूक व्यवस्था के तहत मिले अधिकारों से वंचित नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा यदि ऐसा होता है तो स्थानीय निवासी आंदोलन करेंगे।

प्रतिनिधिमंडल की वार्ता में पिछले तीन वर्षों से लंबित बैकलॉक माफी की लकड़ी का कोटा आवंटित करने के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित करके शीघ्र निस्तारण एवं माफी की लकड़ी का छपान जल्द किए जाने पर वन मंत्री ने सहमति जताई। इसके अलावा उन्होंने वन पंचायत एवं निजी भूमि में लगे पेड़ कटान के लिए राजस्व विभाग व वन पंचायत, ग्राम पंचायत का संयुक्त प्रस्ताव पर अनुमति प्रदान किए जाने की बात कही। इस दौरान जिला पंचायत के उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह, सदर स्याणा खत लखऊ संतराम सिंह चौहान, खत धुनोऊ शमशेर सिंह, खत बिरमोऊ दिनेश तोमर, खत बोंदूर रजनेश पंवार, खत कोटा तपलाड़ विजयपाल तोमर, पंजगांव महेंद्र सिंह, खत बमटाड़ मातबर सिंह तोमर, खत अठगांव राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed