फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Warehouse and vehicle full of Haryana liquor seized, three arrested

Dehradun News: हरियाणा की शराब से भरा गोदाम और वाहन पकड़ा, तीन गिरफ्तार

Sat, 21 Sep 2024 03:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Warehouse and vehicle full of Haryana liquor seized, three arrested
I
विज्ञापन

II
शराब की बोतलों पर उत्तराखंड के मोनोग्राम और लेबल लगाकर पहाड़ों पर करते थे सप्लाई
I
I

I
I

नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के साकेत कॉलोनी में चल रहा था गोदाम, अब तक हजारों पेटियां बेचीं
I
I
I
I हरियाणा की शराब पर उत्तराखंड के मोनोग्राम और लेबल लगाकर बेचने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक गोदाम और वाहन भी पकड़ा है, जिससे बड़ी मात्रा में हरियाणा की शराब बरामद हुई है। तीनों आरोपी बिजनौर, उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। गोदाम से हजारों मोनोग्राम, स्टीकर और अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने सप्लाई के लिए प्रयोग किए जा रहे वाहन को भी सीज किया है।
I
I
I
Iएसएसपी अजय सिंह ने बताया कि कार्रवाई नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में की गई। एसओ नेहरू कॉलोनी मोहन सिंह की टीम ने यूटिलिटी वाहन पकड़ा था। इसमें देखा तो पता चला कि शराब की 15 पेटियां लदी हुई थीं। यह शराब हरियाणा में बिक्री वाली थी। चालक से पूछताछ में पता चला कि यह शराब साकेत कॉलोनी स्थित एक मकान में ले जाई जा रही थी। पुलिस ने इस मकान पर छापा मारा तो अंदर से दो युवकों को हिरासत में लिया गया। मौके पर एक कमरे में 15 पेटियां अंग्रेजी शराब की बरामद हुईं। साथ ही उत्तराखंड आबकारी के मोनोग्राम, शराब के स्टीकर व अन्य सामग्री बरामद हुई।
विज्ञापन

I
Iएसएसपी ने बताया कि तीनों आरोपियों फईम निवासी बुड्डी, थाना मंडावली, अहसान निवासी टीप, थाना मंडावर और मोसिन निवासी नया गांव, थाना मंडावली, बिजनौर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी यहां सस्ती शराब लाकर इस पर उत्तराखंड का स्टीकर लगाकर बेचते थे। इससे अच्छा खासा मुनाफा भी कमा रहे थे। इनके अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है। एक व्यक्ति वहां से भाग निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
I
I
I
I
Iसाहिल नाम का व्यक्ति लाता है हरियाणा से शराब
I
I
I
Iबरामद शराब में हरियाणा के साथ-साथ कुछ शराब चंडीगढ़ की भी है। आरोपियों ने बताया कि वे साहिल नाम के युवक के लिए काम करते हैं। साहिल ही हरियाणा और चंडीगढ़ से शराब तस्करी कर लाता है। इसके बाद इन्हें उत्तराखंड का दर्शाकर देहरादून और आसपास के जिलों में सप्लाई किया जाता है।

I
I
I
I
I
I
I
Iमशीन से उतारते हैं बोतल का लेबल
I
I
I
Iआरोपियों के पास से बहुत से उपकरण बरामद हुए हैं। इनसे वह स्टीकर और मोनोग्राम उतारते थे। शराब की बोतलों के स्टीकर को उतारने के लिए आरोपी हीटींग मशीन का प्रयोग करते हैं। इससे यह स्टीकर पूरी तरह निकल जाता है। इसके बाद इस पर फोर सेल इन उत्तराखंड ओनली लिखा हुआ शराब के ब्रांड का लेबल लगा दिया जाता है। ताकि, यह शराब उत्तराखंड की ही लगे।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed