फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Waqf Board Chairman Shadab Shams Statement Piran Kaliyar Dargah Sabir Uttarakhand news in hindi

Roorkee:  वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने अपने बयान पर दी अब सफाई, कहा-दरगाह के बारे में नहीं की थी कोई बात

Wed, 14 Sep 2022 02:36 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 14 Sep 2022 02:36 PM IST
सार

वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने सभी लोगों को साथ मिलकर खूबसूरत पिरान कलियर बनाने की अपील की है। कहा कि पिरान कलियर की गंदगी को साफ करेंगे। उन्होंने अपने उस बयान पर भी सफाई दी, जिसमें दरगार के बारे में कहा गया था।

विज्ञापन
Waqf Board Chairman Shadab Shams Statement Piran Kaliyar Dargah Sabir Uttarakhand news in hindi
वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुड़की पिरान कलियर पहुंचे वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने पूर्व में दिए गए अपने बयान पर अब सफाई दी है। अपने बयान पर अब यू-टर्न लेते हुए वक्त बोर्ड के अध्यक्ष ने शादाब शम्स ने कहा मैंने दरगाह के बारे में कोई बात नहीं की थी। उन्होंने कहा कि उन्होंने पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र को लेकर बात उठाई थी, दरगाह साबिर पाक को लेकर नहीं।

विज्ञापन


वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा कि दरगाह साबिर पाक पर पहुंचने वाले लोगों की मन्नते पूरी होती है। यहां हम सभी की गहरी आस्था जुड़ी है। उन्होंने सभी लोगों को साथ मिलकर खूबसूरत पिरान कलियर बनाने की अपील की है। कहा कि पिरान कलियर की गंदगी को साफ करेंगे। 
विज्ञापन


उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के चेयरमैन शादाब शम्स के विवादास्पद बयान को लेकर आम आदमी पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चे ने धरना प्रदर्शन के साथ ही पुतला फूंका। संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट और अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष कासिम चौधरी की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने आराघर चौक पर जमा होकर प्रदेश सरकार और वक्फ बोर्ड चेयरमैन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर कहा कि वक्फ बोर्ड चेयरमैन ने आस्था के प्रतीक पवित्र धार्मिक स्थल पिरान कलियर के बारे में गैरजिम्मेदाराना बयान देकर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का काम किया है। जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि वक्फ बोर्ड चेयरमैन ने बयान में जो कहा वह कानून सम्मत नहीं है। पिरानकलियर में मुस्लिमों के अलावा हिंदू धर्म के लोग भी चादर चढ़ाते हैं।

पीएम मोदी ने भी अपनी तरफ से चादर भेंट की थी। अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश प्रभारी आजाद अली ने कहा कि बिना किसी प्रामाणिक साक्ष्य के ऐसे अनर्गल आरोप लगाना कानून का उल्लंघन हैं। गलत बयानबाजी के लिए उन्हें मुस्लिम समाज से माफी मांगनी चाहिए।


ये भी पढ़ें...Jubin Nautiyal: बेटे को देशद्रोही कहने पर डिप्रेशन में गई मां, जुबिन ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर छलका दर्द

पुतला दहन के बाद प्रदेश पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल डीजीपी अशोक कुमार से भी मिला और ज्ञापन सौंपकर चेयरमैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ ही गिरफ्तारी की मांग की। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. आरपी रतूडी, उमा सिसौदिया, आजाद अली, रजिया बेग, रवींद्र आनंद, नितिन जोशी, कमलेश रमन, विपिन खन्ना, मुकेश पांडेय, कासिम चौधरी, सुधा पटवाल, अशोक सेमवाल, रेहाना परवीन, संध्या चौटाला आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed