फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jubin Nautiyal: बेटे को देशद्रोही कहने पर डिप्रेशन में गई मां, जुबिन ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर छलका दर्द

Wed, 14 Sep 2022 11:03 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 14 Sep 2022 11:03 AM IST
विज्ञापन
jubin nautiyal twitter trend US Concert Khalistani India Most Wanted Criminal controversy Uttarakhand
jubin nautiyal - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

अपनी गायिकी को लेकर प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल इन दिनों सुर्खियों में हैं। इस बार वह अपने किसी गाने को लेकर नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर चल रहे हैशटेग अरेस्ट जुबिन नौटियाल ट्रेंड की वजह से चर्चाओं में हैं। जिस पर जुबिन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। मीडिया से बातचीत में जुबिन ने कहा कि इसे लेकर वह बहुत परेशान हैं और उनकी मां डिप्रेशन में हैं।


दरअसल, यह सारा विवाद जुबिन के यूएस में होने वाले कॉन्सर्ट को लेकर है। बताया जा रहा है कि इस शो का आर्गेनाइजर खालिस्तानी मेंबर हैं और मोस्ट वांटेड अपराधी है। जिस पर लोग सोशल मीडिया के माध्यम से जुबिन नौटियाल की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। जुबिन ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनके खिलाफ चल रहे विवाद से उनकी मां परेशान हैं।

उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि उनको देशद्रोही कहा जा रहा है। किसी ने उनसे पूछने की कोशिश भी नहीं की और उनको देशद्रोही करार दे दिया। उन्होंने कहा कि सालों की मेहनत से जो नाम कमाया किसी ने उसको तवज्जो नहीं दी और फेक ट्रेंड पर भरोसा कर लिया। उन्होंने कहा कि यूएस में होने वाला उनका कॉन्सर्ट अगस्त में रद्द कर दिया था। यह कांट्रेक्ट उनके मैनेजमेंट और हरिजिंदर सिंह नाम के आदमी के बीच हुआ था। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता ये कैसे हो गया।

jubin nautiyal twitter trend US Concert Khalistani India Most Wanted Criminal controversy Uttarakhand
jubin nautiyal - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
उधर कुछ लोग जुबिन के समर्थन में भी हैशटेग वी सपोर्ट जुबिन का ट्रेंड चला रहे हैं।
jubin nautiyal twitter trend US Concert Khalistani India Most Wanted Criminal controversy Uttarakhand
jubin nautiyal
जौनसार की अच्छी खासी जनसंख्या फेसबुक का इस्तेमाल कर रही है। अपने क्षेत्र के कलाकार के समर्थन में तरह-तरह के पोस्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
jubin nautiyal twitter trend US Concert Khalistani India Most Wanted Criminal controversy Uttarakhand
jubin nautiyal

वहीं, जुबिन नौटियाल ने 10 अगस्त को ट्वीट कर लोगों को अफवाहों पर ध्यान न देने की बात कही थी।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: आज कई इलाकों में भारी बारिश, रोके गए पूर्णागिरि आने वाले तीर्थयात्री और स्कूली बच्चे

विज्ञापन
jubin nautiyal twitter trend US Concert Khalistani India Most Wanted Criminal controversy Uttarakhand
jubin nautiyal - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

ट्वीट में उन्होंने कहा कि ‘हैलो दोस्तों और ट्विटर परिवार अगले महीने में ट्रैवलिंग और शूटिंग में बिजी रहूंगा। किसी भी अफवाह से निराश न हों। मुझे मेरे देेश से प्यार है। मैं आप सबसे प्यार करता हूं।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed