फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Waiting 500 in Doon Hospital, only one operation done

कोरोना काल की वजह से दून अस्पताल में वेटिंग 500, ऑपरेशन हुआ सिर्फ एक

Tue, 16 Feb 2021 11:14 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 16 Feb 2021 11:14 AM IST
विज्ञापन
Waiting 500 in Doon Hospital, only one operation done
दून अस्पताल - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में कोरोना काल की वजह से करीब 11 महीने बाद सोमवार को ऑपरेशन शुरू कर दिए गए। इसके लिए अलग-अलग विभागों में वेटिंग तो 500-500 तक है, लेकिन सोमवार को सिर्फ एक ही ऑपरेशन किया जा सका। अस्पताल के डॉक्टरों का सुस्त रवैया और ढुलमुल तैयारी को इसकी वजह बताया जा रहा है।

विज्ञापन



दून अस्पताल के कोरोना अस्पताल के रूप में तब्दील होने पर ओपीडी, सामान्य मरीजों के भर्ती होने और ऑपरेशन पर लगभग 11 महीने पहले रोक लगा दी गई थी। इसके बाद से लोगों को ऑपरेशन के लिए या तो दूसरे कम आधुनिक सरकारी अस्पतालों से ऑपरेशन कराने पड़ रहे थे या आपात स्थिति में निजी अस्पतालों पर निर्भर रहना पड़ रहा था।
विज्ञापन


जो ऑपरेशन टाले जा सकते थे, उनके लिए दून अस्पताल में सूची तैयार की जा रही थी। इस तरह से विभिन्न विभागों में ऑपरेशन वाले मरीजों की वेटिंग 500-500 तक पहुंच चुकी है। सोमवार को अस्पताल प्रबंधन ने सभी तरह के ऑपरेशन शुुरू करने का दावा किया था। बाकायदा इसकेे लिए मरीजों को फोन कर जानकारी देने का भी दावा किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद सोमवार को जनरल सर्जरी विभाग में मात्र एक ऑपरेशन हुआ। जो एक वृद्ध महिला की पित्त की थैली का ऑपरेशन था। इसे भी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना और उनकी टीम ने किया। ऐसे में डॉक्टरों और प्रबंधन की तैयारी व कार्यशैली को लेकर सवाल उठ रहे हैं। नाक, कान, गला रोग, नेत्र रोग, दंत रोग, महिला एवं प्रसूति विभाग समेत किसी भी विभाग में ऑपरेेशन नहीं हुआ। इन विभागों के सर्जन का कहना था कि कोरोना और अन्य जांच रिपोर्ट के अलावा ऑपरेशन के लिए कुछ जरूरी तैयारी अभी पूरी नहीं हो पाई है। इसलिए ऑपरेशन शुरू होने में अभी कुछ वक्त लगेगा।


प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि अभी मरीजों में कोविड अस्पताल होने की वजह से ऑपरेशन को लेकर डर का माहौल है। कुछ जरूरी तैयारियों को दुरुस्त किया जा रहा है। मरीजों को संदेश देना है कि कोरोना के बहुत कम मरीज अब अस्पताल में भर्ती हैं। इन मरीजों को अलग बिल्डिंग में आइसोलेशन में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। ऐसे में कोरोना के संक्रमण को लेकर अस्पताल आने में डरने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed