फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   VPDO Exam Result 2018 Declared By Sssc

एसएसएससी ने जारी किया वीपीडीओ भर्ती परीक्षा का परिणाम, यहां देखिए अपना रिजल्ट...

Thu, 04 Oct 2018 08:55 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 04 Oct 2018 08:55 AM IST
विज्ञापन
VPDO Exam Result 2018 Declared By Sssc
result - फोटो : demo pic

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आखिरकार ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (वीपीडीओ) के 196 रिक्त पदों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। मेरिट कटऑफ अधिकतम 79.75 और न्यूनतम 46.25 अंकों की रही।

विज्ञापन


चयन आयोग ने जिलावार मेरिट सूची जारी है। 58 अभ्यर्थियों ने आंसर शीट (उत्तर पुस्तिका) में एक भी प्रश्न का उत्तर नहीं दिया। पूरी आंसर शीट खाली मिली। चयनित अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 26 से 28 नवंबर 2018 तक की जाएगी। 
विज्ञापन


हाईकोर्ट के आदेश पर चयन आयोग ने 25 फरवरी 2018 को वीपीडीओ के रिक्त पदों की लिखित परीक्षा आयोजित की थी। जिसमें आयोग ने 87196 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किया था। लेकिन 49965 ने ही परीक्षा दी। बुधवार को आयोग ने परीक्षा परिणाम घोषित कर सभी अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट्स आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जारी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जिला वार पदों की संख्या

आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि वीपीडीओ का पद जिला संवर्ग का है। जिससे जिला वार मेरिट सूची जारी की गई। चयनित अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन 26, 27 व 28 नवंबर को किया जाएगा। जिसके बाद ही अंतिम सूची तैयार की जाएगी। 

जिला वार पदों की संख्या
पंचायती राज विभाग की ओर से जिलावार वीपीडीओ के पद निर्धारित हैं। जिसमें अल्मोड़ा में 32, बागेश्वर में 5, चमोली में 13, चंपावत में 6, देहरादून 6, हरिद्वार 2, नैनीताल 7, पौड़ी 49, पिथौरागढ़ 31, टिहरी 26 व उत्तरकाशी में 11 पद हैं। 

यह है वीपीडीओ भर्ती का प्रकरण

बता दें कि वर्ष 2015 में पंचायती राज विभाग की ओर से ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के 196 पदों की भर्ती करने का प्रस्ताव चयन आयोग को भेजा गया। 20 नवंबर को 2015 को आयोग ने विज्ञप्ति जारी कर आवेदन मांगे। जिसमें कुल एक लाख 10 हजार ने आवेदन किया। 6 मार्च 2016 को लिखित परीक्षा आयोजित की गई। 29 मार्च 2016 को परिणाम घोषित किया गया। परीक्षा में गड़बड़ी होने से अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की।

सरकार ने मामले की उच्च स्तरीय अपर मुख्य सचिव डा. रणवीर सिंह को सौंपी। इस जांच में लिखित परीक्षा में कई अनियमितताएं पाई गईं। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्मिक विभाग ने 14 जून 2017 को भर्ती प्रक्रिया निरस्त करने के आदेश दिए। इस मामले में हाईकोर्ट ने चयन आयोग को दोबारा से लिखित परीक्षा कराने के आदेश दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed