फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   voting in uttarakhand

वोटिंग में उत्तराखंड ने तोड़ा 30 साल का रिकॉर्ड

Thu, 08 May 2014 08:53 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 08 May 2014 08:53 AM IST
विज्ञापन
voting in uttarakhand

देवभूमि के वोटर ने मतदान का नया इतिहास रचते हुए 30 साल पहले के अखंड उत्तर प्रदेश के 63.56 फीसदी के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया।

विज्ञापन


पांच साल बाद मिले मौके को मतदाताओं ने व्यर्थ नहीं जाने दिया और घंटों लाइन लगने की परेशानी उठाने के बावजूद अपने हक का इस्तेमाल किया।

उत्साह इस कदर दिखा कि रात तक लोग लाइन में लगे रहे। मौसम ने भी मेहरबानी दिखाई और आम दिनों के मुकाबले उसके तेवर नर्म रहे।

सुबह से ही दिखने लगा था मतदाताओं का उत्साह

voting in uttarakhand

उत्तराखंड के मतदाताओं के एक-एक वोट ताकत ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रदेश की पांचों सीटों पर 65 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है।

लोकतंत्र के महापर्व पर सुबह से ही शुरू हुई वोट की बारिश दोपहर को कुछ मंद जरूर पड़ी लेकिन शाम होते-होते और तेज हो गई।

उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर जिलों में रिकॉर्ड तोड़ मतदान हुआ। मतदाताओं का उत्साह सुबह से ही मतदान स्थलों पर दिखने लगा था।

राजधानी देहरादून के साथ शहरी इलाकों के मतदाताओं में भारी जोश देखने को मिला। ऊधमसिंहनगर में शुरुआती दौर में मतदाताओं की जो लय बनी वह आखिर तक जारी रही। यही स्थिति हरिद्वार जनपद की भी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रामनगर और लालकुआं में 63 फीसदी मतदान

voting in uttarakhand

टिहरी में शाम पांच बजे तक सबसे कम 45 प्रतिशत मतदान हुआ। यह पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा का जिला माना जाता है और वह यहां से दो बार सांसद रह चुके हैं।

नैनीताल लोकसभा सीट पर नैनीताल जिले में पांच बजे तक करीब 58 फीसदी मतदान हुआ। इसमें रामनगर और लालकुआं विधानसभा सीट पर सर्वाधिक 63-63 फीसदी मतदान हुआ।

जबकि हल्द्वानी विधानसभा सीट पर भी 61.52 फीसदी मतदान हुआ।  कालाढुंगी विधानसभा सीट पर भी साठ फीसदी मत पड़े। नैनीताल विधानसभा सीट पर करीब 55 फीसदी जबकि भीमताल सीट पर 46 फीसदी वोट पड़े।

ऊधमसिंहनगर जिले में पांच बजे तक 69 फीसदी वोट पड़ चुके थे। इसमें बाजपुर विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा 74 फीसदी जबकि गदरपुर सीट पर 72 फीसदी मत पड़े।

विज्ञापन

यहां ऐसा रहा हाल

voting in uttarakhand

अल्मोड़ा लोकसभा सीट पर पिथौरागढ़ जनपद में शाम पांच बजे तक करीब 53 फीसदी वोट पड़े, जबकि इसी अवधि में चंपावत जिले में 47 फीसदी वोट पड़े।

अल्मोड़ा जिले में 48 फीसदी वोट पड़े जबकि बागेश्वर जिले में 54 फीसदी वोट पड़ गए थे। इसके अकेले बागेश्वर विधानसभा सीट पर सर्वाधिक 56 फीसदी वोट पड़े।

‌कहां कितना मतदान प्रतिशत

voting in uttarakhand

सीट --------- 2009 ---------- 2014
टिहरी - 50.70 - 55.71
पौड़ी गढ़वाल - 49.86 - 53.54
अल्मोड़ा - 46.58 - 52.61
नैनीताल - 59.02 - 68.40
हरिद्वार - 61.11 - 73.10
कुल - 53.96 - 60.67

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed