{"_id":"db43c1f150c4dc652163e7a73a92cf14","slug":"voting-in-bhagwanpur-vidhan-sabha-seat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवानपुर में 11 अप्रैल को पड़ेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवानपुर में 11 अप्रैल को पड़ेंगे वोट
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 11 Mar 2015 05:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काबीना मंत्री सुरेंद्र राकेश केनिधन से रिक्त हुई भगवानपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इस सीट पर आगामी 11 अप्रैल को मतदान होगा।
विज्ञापन
अब राजनीतिक दलों को इस सीट केलिए भी अपने प्रत्याशियों के पत्ते जल्द खोलने होंगे। दस मार्च को चुनावी कार्यक्रम जारी होने के साथ ही हरिद्वार जनपद में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी ने बताया कि केंद्रीय निर्वाचन आयोग द्वारा जनपद हरिद्वार की भगवानपुर (आरक्षित) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के उप-चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। चुनाव आचार संहिता लागू होने से हरिद्वार के लिए ऐसा कोई फैसला नहीं लिया जा सकेगा जो कि मतदाताओं को प्रभावित करने वाला हो।
विज्ञापन
इस बाबत अधिसूचना आगामी 17 मार्च को जारी होगी। इसी दिन नामांकन दाखिल करने का काम शुरू होगा। 24 मार्च तक परचे भरे जाएंगे। 25 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच, 27 मार्च को नामांकन वापसी की तिथि तय की गई है।
उप-चुनाव के लिए आगामी 11 अप्रैल शनिवार के दिन सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक वोट पड़ेंगे। पंद्रह अप्रैल को वोटों की गिनती के बाद चुनावी नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
पिछले महीने मंत्री के निधन से खाली हुई थी सीट
विगत सात फरवरी को काबीना मंत्री सुरेंद्र राकेश केनिधन के बाद भगवानपुर विधानसभा सीट रिक्त हो गई थी। वह बसपा केविधायक थे। फिलहाल बसपा ने इस सीट पर उप-चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। सुरेंद्र राकेश इस सीट से लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए थे।