फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   voting for panchayat election

पंचायत चुनावः दूसरे चरण में 65% मतदान

Sat, 21 Jun 2014 08:30 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 21 Jun 2014 08:30 PM IST
विज्ञापन
voting for panchayat election

उत्तराखंड में 12 जनपदों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शांतिपूर्वक रहा। शनिवार को 31 ब्लाकों में हुए मतदान करीब 65 फीसदी रहने की संभावना है।

विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग के शाम तीन बजे तक जारी आंकड़े में 54.13 फीसदी मतदान हो चुका था। गौरतलब है कि पहले चरण में देर शाम तक मतदान केंद्रों पर कतार लगी जिससे करीब 70 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयुक्त सुवर्द्धन के मुताबिक दूसरे चरण में 2638 ग्राम पंचायतों के 135 जिला पंचायत सदस्य, 1088 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 2638 प्रधान और 17046 पंचायत सदस्यों के लिए 31 विकासखंड़ों में मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग के मुताबिक 2847 मतदान केंद्रों में 3523 पोलिंग बूथ हैं। 2638 ग्राम पंचायतों में 17046 पंचायत सदस्य, 2638 ग्राम प्रधान, 1088 सदस्य क्षेत्र पंचायत और 135 जिला पंचायत सदस्यों का भाग्य बैलेट के जरिए तय हुआ।

इस मतदान के लिए 15 लाख 80 हजार 927 मतदाता पंजीकृत हैं। पहले चरण में 28 विकास खंडों में 2471 ग्राम पंचायतों के प्रधानों, 932 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 120 जिला पंचायत सदस्य तथा 15570 वार्ड सदस्य के पदों के लिए मतदान हुआ था।

जबकि प्रदेश में 29058 सदस्य ग्राम पंचायत, 1006 ग्राम प्रधान, 171 सदस्य क्षेत्र पंचायत और तीन जिला पंचायत सदस्यों का निर्वाचन निविर्रोध हो चुका है। पंचायत चुनाव का तीसरा और अंतिम चरण 24 जुलाई को होगा।


धारचूला में सबसे कम, कालसी में सर्वाधिक
कालसी ब्लाक में सर्वाधिक मतदान होने की संभावना है। शाम तीन बजे तक लगभग 71.50 फीसदी मतदान हो चुका था, जबकि सबसे कम मतदान फीसदी धारचूला ब्लाक में रहा। सीएम हरीश रावत धारचूला से चुनाव में उतर रहे हैं। यहां शाम तीन बजे तक महज 43 फीसदी मतदान हुआ।

इन विकासखंडों में हुआ मतदान
अल्मोड़ा- चौखुटिया, द्वाराहाट, ताड़ीखेत
उधमसिंहनगर- जसपुर, काशीपुर और बाजपुर
चंपावत- लोहाघाटा, बाराकोट
नैनीताल- कोटाबाग, बेतालघाट, रामनगर
पिथौरागढ़- धारचुला, मुन्स्यारी, डीडीहाट
बागेश्वर- गरुड़
उत्तरकाशी- भटवाड़ी, डुंडा
चमोली- गैरसैंण, कर्णप्रयाग, पोखरी
टिहरी- थौलधार, जोनपुर, प्रतापनगर
देहरादून- कालसी, सहसपुर
पौड़ी- दुगड्डा, यमकेश्वर, द्वारीखाल, एकेश्वर, जयहरीखाल
रुद्रप्रयाग- जखोली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed