फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   voter list_made_doon

कहीं बीएलओ नहीं तो कहीं वोटर लिस्ट गायब

Thu, 14 Nov 2013 10:59 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 14 Nov 2013 10:59 PM IST
विज्ञापन
voter list_made_doon

मतदाता अभियान शिविरों के फ्लाप शो के बाद बूथ डे पर भी लोग परेशान घूमते रहे। कई जगह बूथों पर बीएलओ तो बैठे थे, लेकिन वहां कई जगहों की लिस्ट गायब थी। कई बूथों पर बीएलओ नहीं थे।

विज्ञापन


लोग फार्म छह, सात और आठ लिए भटक रहे थे। जब लोग घंटों भटक लेते तो भागकर निर्वाचन कार्यालय पता करने के लिए आते।


लिस्ट में नाम नहीं

आराघर क्षेत्र के 30 वोटर बृहस्पतिवार को वो लिस्ट ढूंढते रहे जिसमें उनका नाम है। पहले वे सनातन धर्म इंटर कालेज गए तो बताया गया कि उनका नाम आराघर सिटी बोर्ड स्कूल में बैठे बीएलओ के पास जो लिस्ट है उसमें होगा। स्कूल गए तो बताया गया कि नन्ही दुनिया स्कूल के बीएलओ के पास जाएं।

विज्ञापन


निर्वाचन कार्यालय से शिकायत

38 आराघर के रहने वाले नरेंद्र कुमार ने बताया कि हर जगह भटके नाम नहीं मिला। लोगों ने बाद में निर्वाचन कार्यालय शिकायत की। विद्या विहार के रहने वाले भूपेंद्र सिंह चौहान चार दिन से बीएलओ को ढूंढ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह अब टीएएसडी कालोनी में रहते हैं, उन्हें पथरीवाला चौक से नाम कटाना है। बीएलओ नहीं मिलते। इसी तरह बहुत से लोग बीएलओ न मिलने से फार्म जमा करने के लिए परेशान है।
 
यहां जमा कर सकते हैं फार्म
बीएलओ के पास, समस्त निर्वाचक, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के पास,जिला निर्वाचन कार्यालय में

यहां से मिल सकते हैं फार्म
बीएलओ के पास, निर्वाचन कार्यालय और विभागीय वेबसाइट cc.uk.gov.in से भी डाउनलोड किए जा सकते हैं

बीएलओ की डीएम से शिकायत
भाजपा पार्षद अमिता देवी ने जिलाधिकारी बीवीआरसी पुरुषोत्तम से बीएलओ के बूथों पर गायब रहने की शिकायत की है। उनका कहना है कि बीएलओ के मौजूद न रहने से नागरिकों को मतदाता पहचान पक्ष बनवाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।


शिकायत करने वालों में पार्षद के अलावा दिनेशचंद्र खंडूड़ी, कालिका प्रसाद भट्ट, ललित, संजय, राकेश मोहन लखेड़ा, अशोक कुमार, ओमप्रकाश, विजय उनियाल आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed