फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   voter list greater than population

गजब: यहां जनसंख्या से ज्यादा हैं मतदाता

Fri, 29 Nov 2013 06:21 PM IST
विजय गुसाईं/ अमर उजाला, नई टिहरी
विजय गुसाईं/ अमर उजाला, नई टिहरी Updated Fri, 29 Nov 2013 06:21 PM IST
विज्ञापन
voter list greater than population

उत्तराखंड के टिहरी में निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण और पंचास्थानी चुनाव कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक यहां जनसंख्या कम और मतदाता ज्यादा हैं।

विज्ञापन


अधिकारी बोलने को तैयार नहीं
वर्ष 2011 की जनगणना में रजिस्ट्रीकरण कार्यालय ने नौ विकासखंडों की जनसंख्या 5,48,792 बताई है, जबकि पंचास्थानी के मुताबिक मतदाताओं की संख्या 5,52,114 है। कुल जनसंख्या के 76,718 में 0 से 6 वर्ष के बच्चे भी शामिल हैं। आंकड़ों को देखकर विभागीय अधिकारी भी हैरत में है। लेकिन कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन


आंकड़े चौंकाने वाले
मतदाता सूची में 18 वर्ष की आयु के लोगों का नाम दर्ज किया जाता है। जबकि जनसंख्या में दुधमुहें बच्चे की गणना भी की जाती है। जिससे स्पष्ट है, कि जनसंख्या ज्यादा और मतदाता तो कम ही होंगे। लेकिन रजिस्ट्रीकरण और पंचास्थानी के आंकड़े तो चौंकाने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़े बता रहे हैं, कि ग्रामीण क्षेत्रों की कुल जनसंख्या 5,48,792 है। जिसमें 2,59,381 पुरुष और 2,89,411 महिला हैं। विभागीय अधिकारी इस अंतर के बावत जो तर्क दे रहे हैं, वह गले नहीं उतर रहा है।  
 
तर्क
जनगणना 2011 की है, जबकि मतदाताओं के नाम जनवरी 2013 तक चढ़ाए गए हैं, इसलिए मतदाताओं की संख्या ज्यादा हुई है।
प्रवेशचंद्र डंडरियाल, निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नई टिहरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed