{"_id":"0931df9e3f6e27eeed1aeffd98aea745","slug":"voter-id-important-for-ration-card-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना वोटर आईडी नहीं बनेगा राशन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना वोटर आईडी नहीं बनेगा राशन कार्ड
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 08 Mar 2015 03:25 PM IST
विज्ञापन
अगर आपके पास मतदाता पहचान पत्र (वोटर आईडी) नहीं है तो आपको राशन मिलना नामुमकिन है।
विज्ञापन
राशन कार्ड उपभोक्ताओं के नए राशन कार्ड बनाने के लिए वोटर आईडी होना अनिवार्य कर दिया गया है। दूसरी ओर, खाद्य सुरक्षा योजना के भी कई कार्ड आवेदन पत्र संग वोटर आईडी न लगी होने के कारण निरस्त हो रहे हैं।
जिले में जुलाई 2014 से खाद्य सुरक्षा योजना के राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ हुई थी। पौने दो लाख राशनकार्ड धारक इस योजना के तहत चिह्नित किए गए हैं। इन दिनों इन उपभोक्ताओं का डाटा ऑनलाइन दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
अब तक 1.33 लाख उपभोक्ताओं की जानकारी दर्ज की जा चुकी है, लेकिन इनमें से कई कार्ड इस वजह से निरस्त हो रहे हैं कि इनमें मतदाता पहचान पत्र नहीं लगे हैं। जिला पूर्ति विभाग को 31 मार्च तक काम पूरा करना है। ऐसे में विभाग संबंधित उपभोक्ताओं को वोटर आईडी देने के लिए कह रहा है। अप्रैल से योजना प्रारंभ हो जाएगी।
विज्ञापन
जिला पूर्ति अधिकारी पीएस पांगती ने बताया कि खाद्य सुरक्षा योजना के बाद नए राशन कार्ड बनाने का काम भी शुरू होगा, जो अभी बंद है। लेकिन, इसमें भी वोटर आईडी लगानी जरूरी है।
बताया कि खाद्य सुरक्षा योजना में वोटर कार्ड न होने पर आधार कार्ड भी मान्य है। लेकिन इन दोनों के बिना कार्ड नहीं बन सकेंगे।