{"_id":"8f5ca8d76711cf5aa30bbcf28c5d1704","slug":"voter-campaign-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट देंगे तो यहां मिलेगा सस्ता पेट्रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोट देंगे तो यहां मिलेगा सस्ता पेट्रोल
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 26 Apr 2014 11:25 AM IST
विज्ञापन
चुनाव में लोगों से अधिक से अधिक मतदान की अपील के साथ पेट्रोल पंपों ने रेट में छूट भी ऑफर की है।
विज्ञापन
मतदान के बाद जो व्यक्ति अंगुली पर निशान दिखाएगा, उसे शहर के 15 पेट्रोल पंपों पर 50 पैसे प्रति लीटर छूट मिलेगी।
दून पेट्रोल डीलर्स वेल्फेयर एसोसिएशन सचिव अमरजीत सेठी ने बताया कि यह योजना मतदान वाले दिन ही लागू होगी।
मकसद अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करना है। वोटिंग के दिन शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में चुने हुए 15 पंपों पर मशीन लगाकर जांच की जाएगी।
जो व्यक्ति निशान दिखाएगा, उसकी इंट्री कर पेट्रोल में 50 पैसे प्रति लीटर छूट दी जाएगी। फिलहाल 10 पेट्रोल पंपों ने हामी भर दी है, शनिवार को बाकी 5 के नाम भी तय हो जाएंगे। इसके बाद इनकी सूची जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी।