{"_id":"24efd3f92eb435aa3722e181990422e9","slug":"voter-campaign-did-not-held-in-roorkee","type":"story","status":"publish","title_hn":"धराशायी हुआ मतदाता अभियान, नहीं पहुंचे बीएलओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धराशायी हुआ मतदाता अभियान, नहीं पहुंचे बीएलओ
अमर उजाला, रुड़की
Updated Sun, 16 Mar 2014 08:51 PM IST
विज्ञापन
रविवार को निर्वाचन आयोग के आदेश पर तमाम मतदान केंद्रों पर वोटर कार्ड बनाए जाने थे, लेकिन हुआ इसका उलटा। शहर और देहात के लगभग सभी मतदान केंद्रों पर ताले लटके रहे और बीएलओ नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
लोग सूचना के आधार पर कार्ड बनवाने पहुंचे लेकिन निराश होकर लौटे। वहीं इस अभियान के सिरे नहीं चढ़ पाने को लेकर प्रशासनिक अधिकारी भी स्थिति को स्पष्ट नहीं कर सके। बताया जा रहा है कि होली के त्योहार के चलते अधिकांश बीएलओ मतदान केंद्रों पर नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन
चुनाव आयोग के निर्देश पर होने थे चुनाव
केंद्रीय निर्वाचन आयोग की तरफ से रविवार को सभी मतदान केन्द्रों पर वोटर कार्ड बनाने के निर्देश जारी हुए थे।
रुड़की तहसील में 819 बूथ हैं। इन सभी पर कार्ड बनाने का काम होना था। लेकिन रविवार होने के साथ होली की छुट्टी होने का असर अभियान पर पड़ा। शहर के अधिकतर मतदान केंद्रों पर बीएलओ नहीं पहुंच पाए जिससे इन सेंटरों पर ताला लटका रहा।
विज्ञापन
शिकायत आने पर भेजे गए बीएलओ
लोगों की शिकायतों के बाद कई केन्द्रों पर बीएलओ भेजे गए। जबकि शहर के पड़ाव, आवास विकास स्थित सामुदायिक केंद्र, पश्चिमी अंबरतालाब स्थित स्कूल नंबर 12, सिविल लाइंस में गांधी वाटिका के पास स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर 6 समेत कई मतदान केन्द्रों पर ताला लटका हुआ था।
निर्वाचन अयोग के आदेशों के तहत अभियान पर अमल नहीं हो पाने को लेकर अधिकारी भी स्थिति को स्पष्ट नहीं कर सके।