{"_id":"debd14f9f1fd613dda89d24afc9679c1","slug":"volvo-bus-start-from-dehradun-to-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून-लखनऊ के बीच वॉल्वो सेवा फिर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून-लखनऊ के बीच वॉल्वो सेवा फिर शुरू
अमर उजाला, लखनऊ, देहरादून
Updated Thu, 10 Apr 2014 06:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बीच यात्रियों को अब वॉल्वो बस में सफर की सुविधा मिल जाएगी। यूपी परिवहन निगम ने 14 अप्रैल से दोनों शहरों के बीच वॉल्वो सेवा फिर से शुरू करने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
आलमबाग बस अड्डे से संचालित
बुधवार को निगम मुख्यालय में मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन) आलोक सक्सेना की अध्यक्षता में हुई बैठक में बस सेवा पर चर्चा हुई। तय हुआ कि वॉल्वो बस आलमबाग बस अड्डे से संचालित होगी।
विज्ञापन
इस वॉल्वो में देहरादून तक सफर करने वाले यात्री को उत्तर प्रदेश की सीमा तक निगम के तय रेट और उत्तराखंड की सीमा में उत्तराखंड परिवहन निगम के तय रेट के आधार पर किराया चुकाना होगा।
विज्ञापन
यात्रियों को राहत मिलेगी
बता दें कि उत्तराखंड परिवहन की वॉल्वो भी कुछ माह पूर्व से लखनऊ के लिए संचालित नहीं हो रही है। अब यूपी परिवहन निगम की बस दुबारा संचालित होने से यात्रियों को राहत मिलेगी। हालांकि, उत्तराखंड परिवहन निगम ने अपनी बस पर अभी कोई निर्णय नहीं किया है।
ऑनलाइन रिजर्वेशन पर मिलेगी छूट
वॉल्वो बस में एडवांस ऑनलाइन रिजर्वेशन कराने वाले यात्रियों को किराये में भी छूट दी जाएगी। बैठक में इसे हरी झंडी दी गई। छूट का लाभ 15 अप्रैल से मिलना संभावित है, जो अगले चार महीने तक बहाल रह सकता है।
लखनऊ के क्षेत्रीय प्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि वॉल्वो के यात्रियों को दो पार्ट में रियायत दी जाएगी। एक तो किराये में पांच फीसदी की सीधे छूट और सीट आरक्षित कराने पर छूट। बृहस्पतिवार को इस संबंध में प्रस्ताव दिया जाएगा।
एडवांस बुकिंग छूट
दिन---------------फीसदी
20 से 30---------15
10 से 19---------10
पांच से 9---------5