फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   vk singh in uttarakhand for election rally

कांग्रेस ने किया उत्तराखंड का बंटाधार : वीके सिंह

Mon, 13 Feb 2017 09:17 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)
ब्यूरो / अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा) Updated Mon, 13 Feb 2017 09:17 PM IST
विज्ञापन
vk singh in uttarakhand for election rally
वीके सिंह - फोटो : अमर उजाला

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन उत्तराखंड के रानीखेत में विदेश राज्य मंत्री और पूर्व जनरल वीके सिंह और जेपी नड्डा ने भाजपा प्रत्याशी और प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के समर्थन में जनसभा कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। वीके सिंह ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने राज्य का बंटाधार कर दिया है।

विज्ञापन


राज्य के संपूर्ण विकास के लिए भाजपा की सरकार बननी जरूरी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि राज्य सरकार विकास योजनाओं के धन की बंदरबांट में लगी हुई है। ऐतिहासिक खड़ी बाजार में आयोजित जनसभा में वीके सिंह ने कहा कि पिछड़ेपन से छुटकारा पाने के लिए भाजपा ने उत्तराखंड राज्य का निर्माण किया था, लेकिन कांग्रेस सरकार ने राज्य का बंटाधार कर दिया है। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का मान विदेशों में बढ़ाने के साथ ही भ्रष्टाचार पर भी रोक लगाई है। उन्होंने कहा कि देश की 62 छावनियों में लैंड यूज संबंधी कई समस्याएं हैं। इसमें संशोधन किया जा रहा है। उन्होंने रानीखेत से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट को विजयी बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में केंद्र ने प्रदेश सरकार को 270 करोड़ रुपए का बजट दिया, लेकिन सरकार बजट को खर्च नहीं कर पाई है। कहा कि मुखिया हरीश रावत केंद्र पर सहयोग नहीं करने के बेबुनियाद आरोप लगाते हैं। राज्य सरकार विकास योजनाओं के धन की बंदरबांट में लगी हुई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और रानीखेत से पार्टी प्रत्याशी अजय भट्ट ने कहा कि प्रदेश सरकार के उपेक्षापूर्ण रवैये से रानीखेत का विकास नहीं हो सका है।

रानीखेत को बताया वीरों की भूमि 
रानीखेत का इलाका सेना से जुड़ा है। इस क्षेत्र में काफी संख्या में सैनिक परिवार निवास करते हैं, साथ ही यहां कुमाऊं रेजीमेंट का मुख्यालय भी है। इसे देखते हुए वीके सिंह ने रानीखेत को सैन्य इतिहास से जोड़कर पूर्व सैनिकों से जुड़ने का प्रयास किया। उन्होंने रानीखेत को वीरों की भूमि की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि यहां कुमाऊं और नागा रेजीमेंट का ट्रेनिंग सेंटर है। उन्होंने सैनिकों की तरह संगठित होकर कार्य करने पर जोर दिया। जाति और धर्म के नाम पर लोगों को बांटने वालों से सावधान रहने की अपील भी की। 


भट्ट को बड़ी जिम्मेदारी मिलने का इशारा कर गए नड्डा                 
भाजपा की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने जहां प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखे प्रहार किए, वहीं पार्टी प्रत्याशी अजय भट्ट के तारीफों के पुलिंदे भी बांधे। इशारों-इशारों में उन्होंने कहा कि जो नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष दोनों होता है, वह उसके बाद क्या बनता है आप जानते हैं। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि उनका इशारा भट्ट के मुख्यमंत्री बनने की तरफ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed