फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Visiting three districts in two days, the CM listened to public problems till late night.

Dehradun News: दो दिनों में तीन जिलों का दौरा, देर रात तक सीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं

Sun, 07 Dec 2025 08:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 08:40 PM IST
विज्ञापन
Visiting three districts in two days, the CM listened to public problems till late night.
- बागेश्वर, अल्मोड़ा व चमोली जिले को दी कई विकास योजनाओं की सौगात
विज्ञापन

- व्यापारियों से लिया फीडबैक, बैठकों में अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो दिनों में तीन जिलों का दौरा कर विकास योजनाओं की समीक्षा करने के साथ देर रात तक जनता की समस्याओं को सुना और मौके पर समाधान किया।

मुख्यमंत्री ने बागेश्वर, अल्मोड़ा व चमोली में जिले का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने प्रोटोकॉल से आगे बढ़कर सीधे लोगों के बीच जाकर अभिवादन स्वीकार कर विनम्र नेतृत्व की झलक पेश की। बागेश्वर जिले के दौरे पर सीएम ने देर रात तक जनता से संवाद कर हर समस्या को सुना। बैजनाथ में विभिन्न सामाजिक व आर्थिक संगठनों के साथ बैठक कर उन्होंने महत्वपूर्ण सुझावों को नीतियों में शामिल करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने विकास योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा करने के साथ ही अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरयू नदी तट पर भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने व्यक्तिगत रूप से विकास कार्यों का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से फीडबैक भी लिया। वहीं, इंडोर स्टेडियम में युवाओं के साथ बैडमिंटन कोर्ट में रैकेट पर हाथ आजमाए। कपकोट में व्यापारियों व स्थानीय लोगों से बातचीत के दौरान जलेबी साझा कर उन्होंने पहाड़ी अपनापन व सहज नेतृत्व का प्रमाण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed