{"_id":"57f417f41fc1850029517293188d9830","slug":"vishal-reached-mister-india-top-five","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिस्टर इंडिया टॉप-5 में देहरादून के विशाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिस्टर इंडिया टॉप-5 में देहरादून के विशाल
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 05 Mar 2014 12:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिस्टर इंडिया ग्लोबल-2014 में देहरादून के विशाल ने ‘आइकन ऑफ द इंडिया’ खिताब जीता है।
विज्ञापन
पढ़ें, कांग्रेस में हलचल पैदा कर सकता है तिवारी का 'सपूत'
विशाल ने नई दिल्ली में हुई प्रतियोगिता के टॉप-5 में जगह बनाई। फाइनल राउंड में उनसे उत्तराखंड की आपदा पर सवाल-जवाब किए गए।
पढ़ें, भूतों के गैंग में नजर आएंगे पिथौरागढ़ के जितेंद्र
विज्ञापन
आनंद चौक के रहने वाले विशाल पंजाबी (23) ने बताया कि सबसे पहले उन्होंने चंडीगढ़ से ऑडिशन दिए। 70 प्रतिभागियों में दो सेलेक्ट हुए। देश के आठ शहरों में यह ऑडिशन हुए।
विज्ञापन
पढ़ें, बद्रीनाथ धाम के मुख्य रावल के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
सेमीफाइनल के लिए कुल 111 प्रतिभागी चुने गए। फाइनल के लिए 20 लोग चुने गए। विशाल ने टॉप-5 में जगह बनाई। विशाल ने बताया कि फाइनल में तीन राउंड हुए। इसमें फिजिक बॉडी राउंड, फॉरमल और इंडो-वेस्टर्न राउंड थे।
पढ़ें, कभी देखी है पानी में ऐसी योग क्रिया?
विशाल ने बताया कि निर्णायकों का उनसे सवाल था कि तुमने आपदा-पीड़ितों के लिए क्या किया। मौका मिले तो क्या करेंगे? विशाल का जवाब था कि मैं आपदा-प्रभावित क्षेत्र से दूर था, सक्षम होता तो लोगों के लिए जरूर रहने-खाने की व्यवस्था करता।