फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   virendra rawat open green school in dubai.

देवभूमि का बेटा दुबई में खोलेगा पहला ग्रीन स्कूल

Tue, 02 Feb 2016 08:16 AM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 02 Feb 2016 08:16 AM IST
विज्ञापन
virendra rawat open green school in dubai.

देश में ग्रीन स्कूल कांसेप्ट से अलग पहचान बनाने वाले उत्तराखंड के लाल वीरेंद्र रावत को अब विदेशों से बुलावा आने लगा है।

विज्ञापन


हाल ही में दुबई में आयोजित कार्यक्रम में वीरेंद्र ने ग्रीन स्कूल कांसेप्ट बताया तो काफी पसंद किया गया। इसके बाद दुबई के अबुधाबी स्थित मयूर स्कूल को अरब देशों का पहला ग्रीन स्कूल खोलने का फैसला किया गया। वीरेंद्र की देखरेख में यह स्कूल तैयार किया जा रहा है। वहीं, वीरेंद्र रावत को हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में 31 मार्च को व्याख्यान देने के लिए बुलाया गया है।

टिहरी गढ़वाल के प्रतापनगर ब्लॉक के हेरवाल गांव निवासी मुकुंद सिंह रावत के बेटे वीरेंद्र रावत ने गुजरात सहित कई राज्यों में 100 से अधिक ग्रीन स्कूल खोले हैं। उन्हें गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कांसेप्ट के लिए बधाई दी थी।
विज्ञापन


बीते दिनों अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी में आयोजित एनुअल समिट में ग्रीन स्कूल कांसेप्ट पर सम्मानित होने के बाद हाल ही में दुबई में आयोजित द नॉलेज एंड ह्यूमन डेवलपमेंट अथॉरिटी के कार्यक्रम में वीरेंद्र ने ग्रीन स्कूल पर आधारित शिक्षा पर लेक्चर दिया। इससे कार्यक्रम में शामिल विशेषज्ञ इतने प्रभावित हुए कि अबुधाबी में मयूर ग्रीन स्कूल खोलने की घोषणा हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है ग्रीन स्कूल कांसेप्ट

virendra rawat open green school in dubai.

ग्रीन स्कूल कांसेप्ट प्रकृति के पांच तत्वों पृथ्वी, जल, हवा, आग और आकाश पर आधारित है। सामान्य स्कूलों से इतर इन स्कूलों में एंट्री करते ही आपको प्राकृतिक सुंदरता का अहसास होता है।

वीरेंद्र रावत ने ग्रीन स्कूलों के लिए अलग से सिलेबस डिजाइन किया है। इसमें पर्यावरण मित्र और उससे कमाई का रास्ता सिखाया जाता है। स्कूलों में कार्बन आधारित आधुनिक तकनीकों का प्रयोग किया जाता है। बारिश का 100 प्रतिशत पानी सभी प्रक्रियाओं में इस्तेमाल किया जाता है।

कूड़े से खाद बनाने और पेपर रिसाइक्लिंग से लेकर प्लास्टिक रिसाइक्लिंग तक का काम पढ़ाई के दौरान सिखाया जाता है। ग्रीन स्कूलों में बच्चे उद्यमिता के साथ पर्यावरण बचना और कमाई का जरिया भी सीखते हैं। वीरेंद्र ने बोस्टन में अपने लेक्चर में बताया कि ग्रीन स्कूलों में तीन वर्षों से न तो कोई छात्र बीमार हुआ न किसी शिक्षक ने बीमारी की वजह से छुट्टी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed